न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PBKS vs MI: आखिरी ओवर में पलटा मैच, तिलक वर्मा ने तूफानी पारी से पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया

PBKS vs MI मैच में तिलक वर्मा की धमाकेदार 75* रन की पारी और आखिरी ओवर के रोमांच ने पूरा मुकाबला पलट दिया। जानें कैसे मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंदों में पंजाब किंग्स से जीत छीनी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 15 May 2026 8:18:09

PBKS vs MI: आखिरी ओवर में पलटा मैच, तिलक वर्मा ने तूफानी पारी से पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी कहानी ही बदल दी। खास बात यह रही कि आईपीएल 2026 से पहले तक तिलक के नाम प्लेयर ऑफ द मैच का कोई भी अवॉर्ड नहीं था, लेकिन इस सीजन उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाते हुए अब तक 2 बार यह सम्मान हासिल कर लिया है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई उनकी 33 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 ही लंबे-लंबे छक्के जड़े। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में मुंबई की शुरुआत संभली हुई रही और टीम 17 ओवर के बाद 151 रन तक पहुंच चुकी थी।

उस समय आखिरी 18 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत थी, जो कागजों पर बेहद मुश्किल लग रहा था। लेकिन क्रीज पर मौजूद सेट बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मैच का रुख बदलने का मन बना लिया था।

तिलक वर्मा और विल जैक्स की साझेदारी ने बदला मैच का माहौल

18वें ओवर में मार्को यानसन की पहली ही गेंद पर तिलक वर्मा ने जोरदार छक्का लगाकर साफ कर दिया कि वह आसानी से हार मानने वाले नहीं हैं। इसी ओवर में उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया, जिससे मैच में नई जान आ गई।

यानसन का यह ओवर पूरी तरह से गेम-चेंजर साबित हुआ। इस ओवर में तिलक वर्मा और विल जैक्स की जोड़ी ने मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी की और 2 छक्कों व 2 चौकों की मदद से कुल 22 रन बटोरे। अकेले तिलक ने ही इस ओवर में 17 रन जोड़ दिए, जिससे मुंबई इंडियंस की वापसी की नींव मजबूत हो गई।

इसके बाद अर्शदीप सिंह 19वां ओवर लेकर आए, जो मैच का एक और अहम मोड़ बन गया। विल जैक्स ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उनका स्वागत किया। हालांकि इसके बाद अर्शदीप ने वापसी करते हुए अगले गेंदों पर नियंत्रण रखा और केवल 7 रन दिए, जिसमें एक चौका एज लेकर थर्डमैन की दिशा में भी शामिल था।

PBKS vs MI: आखिरी ओवर का जबरदस्त ड्रामा

मार्को यानसन के 22 रन और अर्शदीप सिंह के 13 रन वाले ओवरों के बाद पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ चुकी थीं। आखिरी ओवर में अब उन्हें 15 रनों का बचाव करना था। कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद जेवियर बार्टलेट को सौंपी, जिनके सामने दबाव का पहाड़ खड़ा था।

पहली गेंद

विल जैक्स ने ओवर की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की और फुलटॉस गेंद को सामने की तरफ छक्के के लिए भेज दिया।

दूसरी गेंद

बार्टलेट ने वापसी करते हुए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिस पर केवल एक रन मिला।

तीसरी गेंद

अब स्ट्राइक पर तिलक वर्मा थे, लेकिन इस बार बार्टलेट ने धीमी बाउंसर से उन्हें चकमा देने की कोशिश की और कुछ पल के लिए मैच में रोमांच और बढ़ गया।

चौथी गेंद

बार्टलेट ने एक बार फिर धीमी गेंद फेंकी, लेकिन तिलक पहले से तैयार थे। उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अब मुंबई को 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे।

पांचवीं गेंद

लगातार दो स्लोअर बाउंसर के बाद बार्टलेट ने इस बार लेग स्टंप पर लेंथ गेंद डाली, लेकिन तिलक वर्मा ने कोई गलती नहीं की और बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग के ऊपर से छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को यादगार जीत दिला दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत