न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को लग सकता है झटका, बाहर रह सकते हैं शाहीन अफरीदी

नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान टीम का अगला मुकाबला 2 सितम्बर को भारत के साथ होने वाला है। इस मैच के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 1:21:24

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को लग सकता है झटका, बाहर रह सकते हैं शाहीन अफरीदी

नई दिल्ली। नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान टीम का अगला मुकाबला 2 सितम्बर को भारत के साथ होने वाला है। इस मैच के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से पूर्व ही पाक टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। पाक टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें नेपाल के खिलाफ खेलते हुए इंजरी हुई है, जिसके चलते यह सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि वे भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे।

एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल की टीम के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 343 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में नेपाल की टीम महज 104 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान ने 238 रनों से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया। पाकिस्तान के लिए जहां बाबर आजम और इफ्तीखार अहमद ने शतकीय पारियां खेलीं तो शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में नेपाल के दो विकेट चटकाकर उसे बैकफुट पर ला दिया। लेकिन, मैच के दौरान अफरीदी कुछ दिक्कत में दिखाई दिए, जो भारत के मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

दरअसल, नेपाल से मुकाबले दौरान शाहीन अफरीदी को परेशानी महसूस हो रही थी और इसी वजह से उन्हें फील्ड से बाहर भी जाना पड़ा। शाहीन के फील्ड से बाहर जाने से उनके चोटिल होने का डर है। मैदान से बाहर जाने से पहले शाहीन अफरीदी ने टीम के डॉक्टर और फिजियो से भी बातचीत की थी। शाहीन भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज होंगे, जो नई गेंद के साथ भारतीय शीर्षक्रम के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।

शाहीन अफरीदी को अगर किसी भी तरह की इंजरी होती है तो पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ आगामी मुकाबले में बड़ा झटका लग सकता है। इतना ही नहीं उनकी इंजरी एशिया कप और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मंसूबों पर भी पानी फेर सकती है। बता दें कि नेपाल के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी सिर्फ 5 ओवर ही डाल सके थे। इसके बाद परेशानी महसूस होने पर मैदान से बाहर चले गए थे।

ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच के दौरान मुल्तान का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक था। ज्यादा गर्मी और उमस भी शाहीन के लिए परेशानी का सबब हो सकती है। शायद इसी वजह से बिना कोई रिस्क लिए शाहीन को मैदान से बाहर भेज दिया गया। हालांकि शाहीन अफरीदी नेपाल के खिलाफ मुकाबले में पूरी लय में नजर आए। उन्होंन 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत