न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तान क्रिकेटर हफीज ने की कड़ी निंदा, BCCI ने उठाया बड़ा कदम

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद हफीज इस हमले पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बने, जिन्होंने इसे 'दुखद' और 'हृदयविदारक' बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई है, जहां कुछ लोग उनकी प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 6:02:01

पहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तान क्रिकेटर हफीज ने की कड़ी निंदा, BCCI ने उठाया बड़ा कदम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर को झकझोर दिया है, जिसमें अब तक 26 निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले को लेकर देशभर में गहरी शोक और गुस्से की लहर है, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी आलोचनाएं हो रही हैं। घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम का दौरा किया और मारे गए लोगों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा को छोड़कर स्वदेश लौटने का निर्णय लिया।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद हफीज इस हमले पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बने, जिन्होंने इसे 'दुखद' और 'हृदयविदारक' बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही पहलगाम आतंकी हमला हैश टैग भी इस्तेमाल किया है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई है, जहां कुछ लोग उनकी प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बाकी किसी भी खिलाड़ी इस पर कुछ भी लिखना मुनासिब नहीं समझा।

इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को होने वाले आईपीएल मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों को काली पट्टी बांधने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, मैच में कोई चीयरलीडर्स नहीं दिखाई देंगी और कोई आतिशबाजी भी नहीं होगी। मैच की शुरुआत से पहले दो मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।

इस हमले को लेकर पाकिस्तानी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है, और भारतीय सेना इस मामले में आतंकियों की तलाश कर रही है। सरकार की ओर से उच्चस्तरीय बैठकें जारी हैं, और आशा जताई जा रही है कि जल्द ही हमले के दोषी पकड़ में आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत