न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले ODI में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दी शिकस्त, डेवोन कॉनवे व मिचेल ने लगाए शतक

चेज़ करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ़ से टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 111* रनों की पारी खेली और नॉट आउट रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 4:10:24

पहले ODI में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दी शिकस्त, डेवोन कॉनवे व मिचेल ने लगाए शतक

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में मेजबान इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदकर 4 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम के जीत के हीरो डेवोन कॉनवे और डेरिल मिशेल रहे जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 180 रनों की साझेदारी कर टीम को आसान सी जीत दिलाई। कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बोर्ड पर लगाए थे। इंग्लैंड की बैटिंग देख यह टारगेट चुनौतीपूर्ण लग रहा था, मगर जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने इस लक्ष्य को आसान बना दिया। कीवी टीम ने 45.4 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर यह स्कोर हासिल किया। कॉनवे 111 तो मिशेल 118 रन बनाकर नाबाद रहे। कॉनवे को उनकी दमदार पारी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए और न्यूजीलैंड को फतह हासिल करने के लिए 50 ओवर में 292 रनों का टारगेट दिया। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जॉस बटलर ने 68 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उनके अलावा डेविड मलान ने 54, बेन स्टोक्स ने 52 और लियाम लिविंगस्टन ने भी 52 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

किला फतह के लिए टारगेट चेज करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 26 गेंद शेष रहते 45.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए और पहले मैच में अपनी जीत का झंडा गाड़ दिया और 4 मैचों की इस ताज़ा सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली।

चेज़ करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ़ से टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 111* रनों की पारी खेली और नॉट आउट रहे। डेरिल मिचेल ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। डेरिल ने 91 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 118* रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड की पारी के आरंभ से अंत तक खेलते हुए 111* रन पर नाबाद रहने पवर डिवोन कॉनवे को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि वनडे सीरीज से पहले 4 मैचों की टी-20 सीरीज इन दोनों देशों के मध्य खेली गई थी, जो 2-2 से बराबरी पर रही। शुरुआत के 2 मैच इंग्लैंड ने जीते, वहीं, तीसरा और चौथा मैच न्यूजीलैंड के खाते में आया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत