न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचे नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 2:54:30

वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचे नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

नई दिल्ली। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। स्वीडन के बुडापेस्ट में आयोजित हो रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को आयोजित होगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज के साथ-साथ भारत के डीपी मनु भी जैवलिन थ्रो इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने पहले प्रयास में 78.1 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। वहीं दूसरे प्रयास में 81.31 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में 88.77 मीटर थ्रो करने के साथ ही पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। साथ ही उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। पेरिस ओलिंपिक की शुरुआत 26 जुलाई 2024 से होगी।

नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड के अपने पहले प्रयास में ही 88.77 मीटर थ्रो किया, जो उनका सीजन का बेस्ट भी है। ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा 25 साल के नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन भी हैं। हालांकि अब तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीता है।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा ने पिछले साल ओरेगॉन में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में सिल्वर मेडल जीता था। इसी के साथ मेडल के लिए भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया था।

मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स भी ले रहे हिस्सा

चैम्पियनशिप में नीरज के आलावा मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स, लंदन 2012 ओलिंपिक चैम्पियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट, जर्मनी के वर्ल्ड नंबर 2 जूलियन वेबर और पाकिस्तान के अरशद नदीम शामिल हैं।

चैम्पियनशिप में भारत के नाम केवल दो मेडल

भारत ने अब तक केवल दो पदक जीते वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की शुरुआत 1983 से हुई। भारतीय एथलीटों ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अब तक केवल दो पदक जीते हैं। अंजू बॉबी जॉर्ज पेरिस 2003 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में कांस्य पदक के साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत