Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: इंग्लैंड के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, ग्राहम गूच को पछाड़ा

विश्व कप 2023 के सातवें मुकाबले में इंग्लैंड का सामना बांग्लादेश से है। यह मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 7:26:31

World Cup 2023: इंग्लैंड के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, ग्राहम गूच को पछाड़ा

धर्मशाला। विश्व कप 2023 के सातवें मुकाबले में इंग्लैंड का सामना बांग्लादेश से है। यह मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। डेविड मलान ने विश्व कप का पहला शतक जड़ दिया है तो वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भी इस मैच में इतिहास रच दिया है। दरअसल, जो रूट अब इंग्लैंड के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

जो रूट का यह तीसरा वर्ल्ड कप है। उन्होंने 2015 और 2019 का भी वर्ल्ड कप खेला है। 2019 में जो रूट वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप में जो रूट के नाम 3 शतक भी दर्ज हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सिर्फ इयान मोर्गन हैं, जिनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2019 का वर्ल्ड कप जीता था।

रूट ने ग्राहम गूच को पछाड़ा

जो रूट ने अपने 19वें विश्व कप मुकाबले में 63 रन बनाते ही इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ग्राहम गूच को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 21 विश्व कप मैचों में 897 रन थे। जो रूट ने अब इस आंकड़े को पार कर लिया है। विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इयान बेल (718) हैं जबकि इस सूची में एलन लंब (656) चौथे और ग्रेम हीक (635) पांचवे स्थान पर हैं।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम

विश्व कप के इतिहास में ऑलओवर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे उपर सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन के नाम 44 पारियों में 2278 रन हैं। दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिनके नाम 42 पारियों में 1743 रन हैं। कुमार संगाकारा ने 1532 जबकि ब्रायन लारा ने 1225 रन बनाए हैं। विराट कोहली इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। उनके अभी 27 मैचों में 1115 रन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology