न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे के बाप बने जसप्रीत बुमराह, एशिया कप छोड़कर लौटे थे घर

पाकिस्तान से एशिया कप का मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अचानक से श्रीलंका से भारत लौट आए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 1:19:47

बेटे के बाप बने जसप्रीत बुमराह, एशिया कप छोड़कर लौटे थे घर

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एशिया कप का मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अचानक से श्रीलंका से भारत लौट आए थे। उनके अचानक वापस आने पर कई कयास लगाए जा रहे थे। अब उनके भारत आने की वजह का पता चला है। उनके लौटने की वजह बेहद खास है। जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है यानी बुमराह और संजना अब माता-पिता बन गए हैं। वापस लौटने की वजह से आज बुमराह भारत और नेपाल के मैच में नहीं खेलेंगे।

बुमराह ने अपने बेटे, पत्नी और हाथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'हमारा छोटा सा परिवार अब बड़ा हो गया है और हमने जितनी भी कल्पना की थी अब हमारा दिल उससे भी ज्यादा भर गया है। आज सुबह हमने अपने बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का इस दुनिया में स्वागत किया। आज हम चांद पर हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय के साथ आने वाली हर किसी चीज के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'

आज का मैच नहीं खेल पाएंगे बुमराह

एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका गए जसप्रीत बुमराह रविवार रात को अचानक भारत लौट आए। लंबे समय बाद चोट से उबरकर लौटे बुमराह के बारे में पहले तो सबको लगा कि कहीं वह फिर से चोटिल तो नहीं हो गए लेकिन कुछ ही देर में पता चल गया कि वह निजी कारणों से लौटे हैं। अभी तक यही बताया गया है कि वह सिर्फ नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले आज के मैच को मिस करेंगे।

लंबे समय बाद टीम में लौटे जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ वापसी की थी और उस सीरीज में उन्हें टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बुमराह ने बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण जरूर पेश किया लेकिन बारिश के चलते उन्हें बॉलिंग करने का मौका ही नहीं मिल पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल