न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: RCB ने लियाम लिविंगस्टोन को ड्रॉप कर रोमारीयो शेफर्ड को दी जगह, PBKS से हार का बदला लेने की तैयारी

पिछले मैच में बल्लेबाज़ी के मोर्चे पर पूरी तरह धराशायी रही RCB महज़ 95 रनों पर सिमट गई थी और पांच विकेट से मुकाबला हार गई थी। ऐसे में टीम ने अपने निचले क्रम को मज़बूती देने के लिए शेफर्ड को मौका दिया है, जो बल्लेबाज़ी में आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 5:13:43

IPL 2025: RCB ने लियाम लिविंगस्टोन को ड्रॉप कर रोमारीयो शेफर्ड को दी जगह, PBKS से हार का बदला लेने की तैयारी

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार फिर पंजाब किंग्स का सामना करना है, लेकिन इस बार वो तेजी से अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेंगे। 19 अप्रैल को शर्मनाक हार झेलने के ठीक एक दिन बाद 20 अप्रैल को यह मुकाबला खेला जाएगा। इसी के मद्देनज़र RCB ने बड़ा बदलाव करते हुए लियाम लिविंगस्टोन को बाहर कर ऑलराउंडर रोमारीयो शेफर्ड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

पिछले मैच में बल्लेबाज़ी के मोर्चे पर पूरी तरह धराशायी रही RCB महज़ 95 रनों पर सिमट गई थी और पांच विकेट से मुकाबला हार गई थी। ऐसे में टीम ने अपने निचले क्रम को मज़बूती देने के लिए शेफर्ड को मौका दिया है, जो बल्लेबाज़ी में आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं।

RCB में शेफर्ड की एंट्री का मतलब नया प्लान

वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर शेफर्ड RCB के लिए अपना डेब्यू करेंगे। उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज़ किए जाने के बाद 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन अब तक प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली थी। उनका टीम में आना साफ संकेत है कि RCB अब पारी के अंत में 'इंटेंट' और फिनिशिंग पर फोकस करना चाहती है।

वहीं लियाम लिविंगस्टोन की बात करें, तो उन्होंने शुरुआत में कुछ अच्छे प्रदर्शन किए थे, लेकिन लगातार फ्लॉप रहने के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा है।

PBKS ने नहीं किया कोई बदलाव

दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है और उसी टीम के साथ मैदान पर उतर रही है जिसने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी।

PBKS vs RCB - प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह, प्रियंश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत ब्रार, विजयकुमार व्यासक, सुर्यांश शेडगे, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारीयो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, रसीख डार सलाम, मनोज बंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या शेफर्ड की एंट्री RCB के लिए गेमचेंजर साबित होती है या पंजाब फिर से बाज़ी मार लेती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत