न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: बारिश ने बिगाड़ा मुकाबला, प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम, अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी

मुकाबला रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे आरसीबी को प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। अब बेंगलुरु के 12 मैचों में 17 अंक हो गए हैं और अगर वे बचे हुए दो मैचों में से कोई एक भी जीत लेते हैं, तो उनका अंतिम चार में पहुंचना तय माना जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 18 May 2025 9:25:29

IPL 2025: बारिश ने बिगाड़ा मुकाबला, प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम, अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी

आईपीएल 2025 के एक बहुप्रतीक्षित मुकाबले में मौसम ने खेल पर पानी फेर दिया। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मैच लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। टॉस तक न हो पाने के कारण मैच को आधिकारिक रूप से रात 10:24 बजे रद्द घोषित कर दिया गया।

बारिश की यह खलल ऐसे समय पर आई जब लीग स्टेज अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। मुकाबला रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे आरसीबी को प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। अब बेंगलुरु के 12 मैचों में 17 अंक हो गए हैं और अगर वे बचे हुए दो मैचों में से कोई एक भी जीत लेते हैं, तो उनका अंतिम चार में पहुंचना तय माना जा रहा है। फिलहाल आरसीबी गुजरात टाइटन्स को पछाड़कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

आरसीबी अब अपना अगला मैच 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। ये दोनों मुकाबले टीम की रणनीति और टॉप-2 में जगह बनाने के लिहाज़ से अहम होंगे।

वहीं दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। बारिश और खराब प्रदर्शन ने टीम को पीछे धकेल दिया, और अब 13 मैचों में केवल 12 अंकों के साथ टीम की प्लेऑफ की दौड़ खत्म हो चुकी है। भले ही केकेआर अपना आखिरी मुकाबला जीत जाए, लेकिन अब वह सिर्फ औपचारिकता भर रह गया है। केकेआर का अगला मैच भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है।

केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर होनी वाली चौथी चैम्पियन टीम है। 5 बार की चैम्पियन चेन्नई और एक-एक बार की विजेता राजस्थान व हैदराबाद भी टॉप 4 की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहला आईपीएल मैच बेंगलुरु में होना था, जिससे स्थानीय दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मौसम ने सारा रोमांच धो दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत