न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को दोनों मैच जीतने होंगे - अनिल कुंबले

अनिल कुंबले का मानना है कि मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ में जगह पक्की करने के लिए अपने दोनों बचे हुए लीग मुकाबले जीतने होंगे। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार के बाद, कुंबले ने कहा कि 16 अंक पर रुकना जोखिम भरा हो सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 3:03:27

IPL 2025: प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को दोनों मैच जीतने होंगे - अनिल कुंबले

भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि अगर मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ में जगह पक्की करनी है, तो उन्हें अपने दोनों बचे हुए लीग मुकाबले जीतने ही होंगे। जियोस्टार पर गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद चर्चा करते हुए कुंबले ने कहा कि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

कुंबले ने कहा, "प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए 18 अंक सामान्यतः काफी माने जाते हैं। गुजरात को वहां पहुँचने के लिए अपने बचे हुए तीन में से सिर्फ एक मैच जीतना है, लेकिन मुंबई को दोनों मुकाबले जीतने ही होंगे। 16 अंकों पर रुकना जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि तब उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।"

गौरतलब है कि वानखेड़े में बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई की छह मैचों की जीत की लय को तोड़ते हुए आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत हासिल की। इस हार ने मुंबई की टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है, जो प्लेऑफ़ में अतिरिक्त मौका दिला सकती थी।

हालांकि अभी भी मुंबई इंडियंस का भविष्य उनके अपने हाथों में है। यदि वे दोनों मैच जीत लेते हैं, तो 18 अंकों के साथ उनका प्लेऑफ़ में पहुंचना लगभग तय माना जा सकता है। लेकिन टॉप-2 में जगह बनाना अब कठिन लग रहा है, क्योंकि गुजरात, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स जैसे टीमें भी इस आंकड़े को पार कर सकती हैं।

अगर मुंबई केवल एक मैच जीतती है और 16 अंकों पर रुकती है, तो उन्हें बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, दोनों मैच हारने की स्थिति में उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

पांच बार की चैंपियन टीम के लिए राहत की बात यह है कि उनका नेट रन रेट +1.156 है, जो करीबी मुकाबलों में निर्णायक साबित हो सकता है। अभी लीग स्टेज के 14 मुकाबले बाकी हैं और सात टीमें अब भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?