न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: फाइनल में मनाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उत्सव, भारतीय सेना की बहादुरी को किया जाएगा सलाम

आईपीएल 2025 के समापन समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा और भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फाइनल मुकाबला 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा। बीसीसीआई ने देश के रक्षा प्रमुखों को आमंत्रित किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 9:50:53

 IPL 2025: फाइनल में मनाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उत्सव, भारतीय सेना की बहादुरी को किया जाएगा सलाम

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले वहीं एक विशेष समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 29 मई से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। पहला क्वालिफायर 29 मई को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जिसकी विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी और अहमदाबाद की ओर रवाना होगी। इसके अगले दिन, 30 मई को वहीं एलिमिनेटर मुकाबला होगा, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर 2 में जगह बनाएगी।

1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 खेला जाएगा, जिससे दूसरी फाइनलिस्ट टीम तय होगी। 3 जून को होने वाले खिताबी मुकाबले से पूर्व उसी दिन समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी का उत्सव मनाया जाएगा और इस गौरवमयी क्षण को चिह्नित करने के लिए बीसीसीआई ने विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है।

BCCI ने रक्षा प्रमुखों को भेजा निमंत्रण

समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का सम्मान करने हेतु बीसीसीआई ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आर्मी स्टाफ, नेवी स्टाफ और एयर स्टाफ प्रमुखों को आमंत्रित किया है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसके तहत पाकिस्तान और POK में मौजूद 9 आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की गई। ऑपरेशन के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान की सेना या आम नागरिकों को कोई क्षति न पहुंचे। फिर भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी और ड्रोन से हमले शुरू किए, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए नष्ट कर दिया।

भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए टालना पड़ा था। बाद में 17 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू किया गया। जो खिलाड़ी अपने घर लौटे थे, वे सभी खिलाड़ी एक बार फिर भारत लौट आए और लीग में भाग ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत