न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने जीता दूसरा मैच, 2 मैच 5 हैट्रिक, 32 गोल, अगले दो मुकाबले होंगे अग्नि परीक्षा के

एशियन गेम्स में भारतीय हाकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में उजबेकिस्तान को 16-0 से मात देने वाली भारत आज अपने दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को भी 16-0 से मात देने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 7:18:17

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने जीता दूसरा मैच, 2 मैच 5 हैट्रिक, 32 गोल, अगले दो मुकाबले होंगे अग्नि परीक्षा के

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारतीय हाकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में उजबेकिस्तान को 16-0 से मात देने वाली भारत आज अपने दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को भी 16-0 से मात देने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस तरह से भारतीय हाकी टीम ने दो मैचों में 32 गोल दागने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत को गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह एक बार फिर आसान मुकाबला था। सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर है।

28 सितंबर को जापान से मैच

भारत को अब पूल ए के अगले लीग मैच में 28 सितंबर को गत चैम्पियन जापान से खेलना है। इस मैच में उसकी कड़ी परीक्षा होगी। जापान की टीम एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है और इस नाते भारत के लिए ये मुकाबला सिंगापुर या उजबेकिस्तान की तरह हलवा तो नहीं रहने वाला।

30 सितंबर को भारत Vs पाकिस्तान

जापान से भिड़ने के बाद भारत को पाकिस्तान से लोहा लेना है। ये टक्कर एशियन गेम्स 2023 की टर्फ पर 30 सितंबर को होगी। भारत को यहां भी कांटे की टक्कर मिल सकती है। हॉकी का सबसे आखिरी मैच बांग्लादेश से 2 अक्टूबर को होगा, जबकि 6 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। भारत ने अब तक जैसा खेल दिखाया है और जो उसकी वर्ल्ड रैंकिंग है उसे देखते हुए तो वो गोल्ड मेडल जीत पेरिस ओलिंपिक का टिकट पाने का बड़ा दावेदार है। लेकिन, उससे पहले उसे अपने सामने आने वाले खतरों को एक-एक कर हटाना होगा।

यूं रौंदा सिंगापुर को

सिंगापुर के खिलाफ भारत के लिये हरमनप्रीत ने 4 (24वां, 39वां, 40वां, 42वां मिनट), मनदीप ने 3 (12वां, 30वां और 51वां), वरूण कुमार ने 2 (55वें मिनट में), अभिषेक ने 2 (51वां और 52वां) वी एस प्रसाद (23वां), गुरजंत सिंह (22वां) , ललित उपाध्याय (16वां), शमशेर सिंह (38वां) और मनप्रीत सिंह (37वां) ने गोल दागे।

सिंगापुर के लिये एकमात्र गोल मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने 53वें मिनट में किया। भारत ने धीमी शुरूआत की, लेकिन गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी। पूरा खेल सिंगापुर के सर्कल में हुआ और भारतीय गोलकीपर एक बार फिर मूक दर्शक बने रहे। भारत को छठे मिनट में गोल करने का मौका मिला, लेकिन सुखजीत सिंह के शॉट को सिंगापुर के गोलकीपर सैंड्रान गुगान ने बचा लिया। भारत को अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह की फ्लिक बेकार गई।

पहले क्वार्टर में भारत को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हुआ

दो मिनट बाद मनदीप ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर बनाया, लेकिन सिंगापुर के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। आखिरकार 12वें मिनट में गुरजंत के पास पर मनदीप ने गोल करके खाता खोला। पहले क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में भारत को मिले दो पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। पहले क्वार्टर में भारत को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। भारत ने दूसरे क्वार्टर में बेहतर खेलते हुए दनादन पांच गोल मारे। दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में ललित ने भारत की बढत दुगुनी कर दी।

21वें मिनट में गुरजंत ने तीसरा गोल किया

वहीं 21वें मिनट में गुरजंत ने तीसरा गोल किया, जिन्हें मनदीप ने पास दिया था। विवेक सागर प्रसाद ने एक मिनट बाद भारत का चौथा गोल किया। हरमनप्रीत ने अगले मिनट पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया। हाफटाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास की फ्लिक को मनदीप ने गोल के भीतर डाला। ब्रेक के बाद भारत को 11वां पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत की फ्लिक गोल के बाहर से निकल गई।

हरमनप्रीत ने अपना चौथा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा

मनप्रीत ने 37वें मिनट में भारत की बढ़त को बढ़ाया और पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत की फ्लिक पर रिबाउंड से गोल दागा। हरमनप्रीत ने इसके बाद दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। शमशेर ने भी एक गोल किया। हरमनप्रीत ने अपना चौथा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। वरूण ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भुनाकर आखिरी पांच मिनटमें दो गोल दागे। भारत को मैच में 22 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन आठ पर ही गोल हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत