न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत Vs आस्ट्रेलिया: Steve Smith ने ODI में हासिल किया बड़ा मुकाम, पूरे किए 5,000 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 15 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 120 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 5:42:53

भारत Vs आस्ट्रेलिया: Steve Smith ने ODI में हासिल किया बड़ा मुकाम, पूरे किए 5,000 रन

राजकोट। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 15 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 120 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को ठोस शुरुआत दी। वार्नर 56 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उसके बाद मार्श ने 45 गेंद में अपना अर्द्धशतक भी पूरा कर लिया। इन सबके बीच स्टीव स्मिथ ने राजकोट वनडे में एक माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, स्टीव स्मिथ ने राजकोट वनडे में अपने 5000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। स्टीव स्मिथ 5 हजार रन पूरे करने वाले 17वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं। साथ ही फास्टेस्ट 5 हजार बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बने हैं। उन्होंने 129 वनडे पारियों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया। स्मिथ से पहले डीन जोंस ने 128 पारियों में 5 हजार रन पूरे किए थे। सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। उन्होंने 115 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। एरॉन फिंच ने 126 पारियों में ऐसा किया था।

स्मिथ का वनडे करियर

स्टीव स्मिथ इस माइलस्टोन को हासिल करने से सिर्फ 20 रन दूर थे। उन्होंने राजकोट वनडे में जैसे ही 20 रन पूरे किए तो इस उपलब्धि को अपने नाम दर्ज करा लिया। खबर लिखे जाने तक स्टीव स्मिथ 32 गेंद में 35 रन पर खेल रहे थे। एक नजर स्मिथ के वनडे करियर पर डालें तो उन्होंने 2010 में अपना करियर शुरू किया था। तब से अब तक (27 सितंबर 2023) स्टीव स्मिथ 145 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 44.38 की बेहतरीन औसत से 5015 रन बना लिए हैं। वनडे में स्मिथ के नाम 12 शतक और 29 अर्द्धशतक दर्ज हैं। 164 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?