न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारत ने बनाया इतिहास, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, 4 दिन में जीते 75 मेडल, तालिका में 6ठे स्थान पर

एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हांगझू में भारत ने 26 अक्टूबर 2023 की सुबह इतिहास रचा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 12:33:39

एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारत ने बनाया इतिहास, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, 4 दिन में जीते 75 मेडल, तालिका में 6ठे स्थान पर

नई दिल्ली। एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हांगझू में भारत ने 26 अक्टूबर 2023 की सुबह इतिहास रचा। हांगझू में प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत के पदकों की संख्या 75 हो गई। इसमें 17 स्वर्ण, 21 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने पिछले सभी एशियन पैरा गेम्स में जीते अपने पदकों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत ने इससे पहले 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में सबसे ज्यादा 72 पदक जीते थे। गुरुवार 26 अक्टूबर को शॉटपुटर सचिन खिलारी ने देश के लिए सोना जीता। 34 साल के सचिन खिलारी ने स्वर्ण पदक जीतने के क्रम में 2018 में चीन के वेई एनलोंग द्वारा बनाए गए 15.67 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि चीनी एथलीट सचिन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में दूसरे भारतीय एथलीट रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 14.56 मीटर का थ्रो किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सिद्धार्थ बाबू ने स्वर्ण पदक जीत पेरिस पैरालंपिक के लिए हासिल किया कोटा

भारतीय निशानेबाज सिद्धार्थ बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता! सिद्धार्थ बाबू ने R6 मिश्रित 50 मीटर राइफल्स प्रोन SH-1 में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 247.7 का स्कोर बनाया, जो नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी है। सिद्धार्थ बाबू ने इसके साथ भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक्स कोटा हासिल कर लिया।

शटलर नित्या ने जीता भारत के लिए ऐतिहासिक 73वां पदक

भारत के लिए ऐतिहासिक 73वां पदक शटलर नित्या श्री सुमति सीवन ने जीता। नित्या ने वुमन्स सिंगल्स SH6 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। नित्या ने इससे पहले बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स SH6 में सिवाराजन के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था।

पैरा पावरलिफ्टिर और उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली जैनब खातून ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि दिल्ली की राजकुमारी ने इसी स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। ये उल्लेखनीय जीतें एशियाई खेलों में उनकी पहली उपस्थिति का प्रतीक हैं और आगामी पेरिस ओलंपिक में इन उभरते एथलीट्स के बेहतर भविष्य का संकेत देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत