न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान को रौंदा, 3 खिलाड़ियों ने लगाई हैट्रिक

मनदीप सिंह ने 18वां, 27वां और 28वें मिनट में गोल किए। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा भारत के लिए अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), शमशेर सिंह (43वां), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये। भारत को पूरे 60 मिनट में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से पांच

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 3:36:50

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान को रौंदा, 3 खिलाड़ियों ने लगाई हैट्रिक

नई दिल्ली। चीन के हांगझाऊ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जोरदार शुरुआत की है। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह की ग़ैर-मौजूदगी में इस टीम ने अपने पहले मुकाबले में उजबेकिस्तान को 16-0 से रौंदा है। भारत के लिए मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और वरूण कुमार ने शानदार हैट्रिक लगाई है।

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने वाली भारतीय टीम ने शुरू से ही उजबेकिस्तान पर दवाब बनाया और ललित उपाध्याय ने सातवें मिनट में पहला गोल दाग दिया। इसके बाद टीम नहीं रुकी और एक के बाद एक गोल दागती चली गई। ललित उपाध्याय और वरूण कुमार ने सबसे ज्यादा चार -चार गोल दागे। उपाध्याय ने सबसे ज्यादा चार गोल 7वें, 24वें ,37वें और 53वें मिनट में गोल दागे। वहीं वरूण कुमार ने 12वां, 36वां, 50वां और 52वे मिनट में गोल किए।

मनदीप सिंह ने 18वां, 27वां और 28वें मिनट में गोल किए। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा भारत के लिए अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), शमशेर सिंह (43वां), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये। भारत को पूरे 60 मिनट में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से पांच पर ही गोल हो सका जो कोच क्रेग फुल्टोन के लिये चिंता का विषय है। भारत को अब अगला मुक़ाबला 26 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है। भारतीय हॉकी टीम अगर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतता है तो उसे 2024 पेरिस ओलंपिक्स में सीधे एंट्री मिल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल