न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने जापान को 35-1 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

मनिंदर सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर के अपने अंतिम लीग मैच में गोल वर्षा का अद्भुत नजारा पेश करके जापान को 35-1 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 12:07:19

भारत ने जापान को 35-1 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

सालालाह (ओमान)। मनिंदर सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर के अपने अंतिम लीग मैच में गोल वर्षा का अद्भुत नजारा पेश करके जापान को 35-1 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम के सामने जापान असहाय नजर आया। उसने पहले पांच मिनट के अंदर ही सात गोल कर दिए थे और इसके बाद भी जापानी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया।

भारत की तरफ से मनिंदर सिंह ने 10 गोल दागे। उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया।

भारत की तरफ से मनिंदर सिंह ने दागे 10 गोल

भारत की तरफ से मनिंदर सिंह (1′, 3′, 5, 6′, 9′, 15′, 20′, 24′, 25′, 29′) ने 10 गोल दागे। उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात (3′, 4′ , 11′, 12′, 17′, 26, 26′), पवन राजभर (2′, 6′, 10′, 13′, 23′) और गुरजोत सिंह (12′, 20′, 21′, 27′, 30′) ने 5-5, सुखविंदर ने चार (4′, 8′, 16′, 22′), कप्तान मनदीप मोर ने तीन (18′, 23′, 29′) और जुगराज सिंह (15′) ने एक गोल किया। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया।

भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए मैच में मलेशिया को 7-5 से हराया था। उस मैच में भारतीय हॉकी टीम की तरफ से गुरजोत ने पांच, जबकि मनिंदर और राहिल ने एक-एक गोल किए थे। मलेशिया की तरफ से आरिफ इशाक, कप्तान इस्माइल अबू, मोहम्मद दीन, कमरुलजमां कमरुद्दीन और सियारमन मैट ने गोल किए थे।

मलेशिया के खिलाफ धीमी रही थी भारतीय हॉकी टीम की शुरुआत

मैच की शुरुआत बेहद धीमी रही और शुरुआती मिनटों में दोनों टीमें सावधानी से खेल रही थीं। आरिफ इशाक (6′) और इस्माइल अबू (7′) ने मलेशिया के लिए लगातार गोल करके भारतीय पकड़ ढीली कर दी। हालांकि, इसके तुरंत बाद गुरजोत सिंह (7′) ने भारत के लिए एक गोल किया। मुहम्मद दीन (8′) ने अगले मिनट में फिर गोल कर दिया। इसके बाद गुरजोत सिंह (11′) और मनिंदर सिंह (12′) ने गोल किए और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा।

दूसरे हाफ में, गुरजोत सिंह (17′) ने नेट्स के पीछे से जोरदार स्ट्रोक लगाकर भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। इसके बाद मोहम्मद राहील (21′) ने कमजोर डिफेंस का भरपूर फायदा उठाते हुए भारत के लिए एक और गोल किया। कमरुलजमान कमरुद्दीन (26′) मलेशिया के लिए एक गोल करने में सफल रहे, लेकिन गुरजोत सिंह (29′, 30′) के जल्दी-जल्दी किए 2 गोल से मैच का पलड़ा भारत के पक्ष में कर दिया। सियारमन मैट (30+’) ने इंजरी टाइम में गोल किया, लेकिन यह नतीजा बदलने के लिए पर्याप्त नहीं था और भारतीय हॉकी टीम 7-5 से जीत गई।

दिन की इन दो बड़ी जीत से भारतीय हॉकी टीम एलीट पूल तालिका में 12 अंक लेकर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इससे वह सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई कर गया। भारतीय हॉकी टीम शनिवार 2 सितंबर 2023 को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में खेलने उतरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल