न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपर-4 के राउण्ड में 10 सितम्बर को आपस में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

वर्षा से बाधित मैच में नेपाल पर 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाला भारत सुपर 4 में प्रवेश कर गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 2:03:27

सुपर-4 के राउण्ड में 10 सितम्बर को आपस में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

नई दिल्ली। वर्षा से बाधित मैच में नेपाल पर 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाला भारत सुपर 4 में प्रवेश कर गया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने कैंडी में हुए बारिश से बाधित मैच में 145 रन के संशोधित लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए 17 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। मंगलवार को एशिया कप में ग्रुप-स्टेज का आखिरी मुकाबला होगा और बुधवार से सुपर-4 राउंड शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंच चुकी हैं। बाकी दो टीम का फैसला मंगलवार को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच से हो जाएगा।

सुपर-4 में भारत के मुकाबले

एशिया कप 2023 में सुपर-4 राउंड के मैच 6 सितंबर से शुरू होंगे। पहला मैच ग्रुप-ए में पहले स्थान पर रहने वाली टीम पाकिस्तान और ग्रुप-बी में दूसरे नंबर की टीम के बीच होगा। इसके बाद 9 सितंबर को ग्रुप-बी की शीर्ष दो टीमों के बीच सुपर-4 राउंड का दूसरा मैच होगा। 10 सितंबर को ग्रुप-ए की दो टीमें भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी।

12 सितंबर को फिर टीम इंडिया मैदान में होगी। इस बार सुपर-4 मैच में भारत का सामना ग्रुप-बी की शीर्ष टीम से होगा। 14 सितंबर को पाकिस्तान सुपर-4 में ग्रुप बी की टॉप टीम से भिड़ेगी। वहीं, 15 सितंबर को भारत की ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम से टक्कर होगी। सुपर-4 राउंड की टॉप-2 टीमों के बीच 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा।

इससे पहले, एशिया कप में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और इसे रद्द करना पड़ा था। अब दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में 10 सितंबर को भिड़ेंगी। इस मुकाबले का वेन्यू कोलंबो है लेकिन, वहां भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, ऐसे में इस मैच को हम्बनटोटा में शिफ्ट किया जा सकता है। सिर्फ इसी मुकाबले को ही नहीं, कोलंबो में सुपर-4 राउंड के 4 और मुकाबले होने हैं, उन्हें भी हम्बनटोटा शिफ्ट किया जा सकता है। श्रीलंका के दक्षिणी हिस्से में बसे इस शहर में सितंबर के महीने में बारिश कम होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल