न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC World Cup 2023: डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के आउट होते ही ढेर हुई कंगारू टीम, बिना विकेट खोये 259, 367 पर आल आउट

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने दोनों ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Oct 2023 7:17:50

ICC World Cup 2023: डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के आउट होते ही ढेर हुई कंगारू टीम, बिना विकेट खोये 259, 367 पर आल आउट

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने दोनों ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन बनाए। इस मैच में जैसे ही वॉर्नर और मार्श आउट हुए कंगारू पारी पूरी तरह से ढ़ह गई और फिर कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाए। बेंगलुरु की जो पिच पूरी तरह से इस मैच में बल्लेबाजों की मददगार थी वहीं पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने घातक गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का बेस्ट स्पैल फेंक दिया।

शाहीन ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए 5 विकेट

शाहीन अफरीदी ने इस मैच में कंगारू टीम के खिलाफ 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट लिए और एक ओवर मेडन भी फेंका। अफरीदी ने इस मैच में मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टायनिस, मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड का विकेट लिया। वनडे वर्ल्ड कप में यह पहला मौका था जब शाहीन अफीरीद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया। यही नहीं यह इस टीम के खिलाफ वनडे में सबसे बेस्ट स्पैल भी रहा। शाहीन अफरीदी ने वर्ल्ड कप के 9 मैचों में अपने 25 विकेट भी पूरे कर लिए। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स में 6 विकेट हॉल लिया था जबकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 विकेट हॉल लिए।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में 33.4 ओवर में 259 रन पर एक भी विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन इसके बाद अगले 16.2 ओवर में इस टीम ने 108 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए। इस टीम का जैसे ही पहला विकेट गिरा पाकिस्तान ने अच्छी वापसी की, लेकिन तब तक बाबर आजम के हाथ से काफी कुछ फिसल चुका था और कंगारू टीम एक बड़ा स्कोर करने में कामयाब हो गई। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल डक पर जबकि स्मिथ 7 रन पर आउट हो गए तो वहीं टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी काफी निराश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल