न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युजवेंद्र चहल से एलिमनी में धनश्री को मिले 60 करोड़ रुपये?, अब सामने आया पूरा सच

चहल और धनश्री पिछले करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे थे और दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 4:32:34

युजवेंद्र चहल से एलिमनी में  धनश्री को मिले 60 करोड़ रुपये?, अब सामने आया पूरा सच

पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस धनश्री वर्मा, चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार सुर्खियों की वजह चहल का क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। दरअसल, काफी समय से उनके तलाक की खबरें सामने आ रही थीं, जिनकी अब पुष्टि हो चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल और धनश्री पिछले करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे थे और दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। गुरुवार, 20 फरवरी को बांद्रा फैमिली कोर्ट में उनके तलाक की अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें दोनों मौजूद रहे। इसी के बाद खबरें आने लगीं कि चहल ने धनश्री को 60 करोड़ रुपये एलिमनी के रूप में दिए हैं। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है और इस तरह की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धनश्री वर्मा की वकील ने एलिमनी की रकम को लेकर चल रही खबरों को गलत बताया है। 'बॉम्बे टाइम्स' से बातचीत में उन्होंने कहा कि 60 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबर पूरी तरह से झूठी है और मीडिया में गलत रिपोर्टिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को पहले फैक्ट-चेक करना चाहिए था।

वकील ने स्पष्ट किया, "यह मामला अभी भी कोर्ट में है। मीडिया को बिना पुष्टि किए इस तरह की अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।"

वहीं धनाश्री के परिवार के एक सदस्य ने नाम न बताने की शर्त पर 'बॉम्बे टाइम्स' से कहा, 'एलिमनी को लेकर जो झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, हम उनसे बहुत दुखी हैं। मैं एक बात क्लियर कर देना चाहता हूं...न तो इतनी रकम कभी मांगी गई, ना डिमांड की गई और ना ही ऑफर की गई है। ये अफवाहें हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।'

गौरतलब है कि जब से 60 करोड़ रुपये एलिमनी की खबर वायरल हुई है, तब से धनश्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें मतलबी और मौकापरस्त कह रहे हैं, जबकि कुछ फैंस ने उन्हें लालची तक बता दिया। हालांकि, उनकी वकील ने इन सभी खबरों को पूरी तरह से निराधार और झूठा करार दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत