न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंगलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने की अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में करीब-करीब प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी डिफेंडिंग चैम्पियन इंगलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की है कि वह भारत में खेले जा रहे विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 4:49:00

इंगलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने की अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा

नई दिल्ली। एक दिवसीय विश्व कप 2023 में करीब-करीब प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी डिफेंडिंग चैम्पियन इंगलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की है कि वह भारत में खेले जा रहे विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 33 साल के डेविड विली एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, भारत में खेले जा रहे मेगा-इवेंट में वो अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

बताया जा रहा है कि विली का संन्यास लेने का निर्णय ईसीबी के 2023-24 चक्र के लिए उन्हें केंद्रीय अनुबंध की पेशकश नहीं करने के फैसले के बाद आया है। विली ने वर्ल्ड कप में अपने तीन मैचों में पांच विकेट लिए हैं। जिसमें भारत के खिलाफ मैच में तीन विकेट (केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव) और निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 42 रन शामिल हैं।

विली ने सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा, "मैं कभी नहीं चाहता था कि यह दिन आए। मैंने बचपन से केवल इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा है। मैंने बहुत विचार करने के बाद और बहुत अफसोस के साथ यह फैसला लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का सही समय आ गया है। मैं विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलूंगा।"

विली ने आगे लिखा, "मैंने बहुत गर्व के साथ इंग्लैंड की शर्ट पहनी है और अपने सीने पर लगे बैज के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया है। मैं दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अविश्वसनीय टीम का हिस्सा बनने के लिए खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। मैंने अच्छे दोस्त बनाए हैं और मेरे साथ कुछ बहुत कठिन समय भी गुजरे हैं। मैं अपने पूरे परिवार का धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मेरा पूरा समर्थन किया है।"

विली ने मई 2015 में आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में डेब्यू किया और इयोन मोर्गन, ट्रेवर बेलिस और एंड्रयू स्ट्रॉस की कप्तानी में खेले। उन्होंने अब तक 70 वनडे मैचों में 94 विकेट लिए हैं और 43 टी20 में 51 विकेट चटकाए। अपने करियर में उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद विली 2019 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की अंतिम टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को चयन में शामिल करने के लिए अंतिम समय में उन्हें हटा दिया गया।

डेविड विली ने 43 टी20 इंटरनेशनल मैच में 51 विकेट और 226 रन बनाए हैं। विली ने अपने अब तक के करियर में 77 फर्स्ट क्लास, 153 लिस्ट ए और 270 टी20 मैच खेले। इसमें उन्होंने 198, 182 और 270 विकेट लिए। इसके अलावा 2515 फर्स्ट क्लास, 2109 लिस्ट ए और 3720 टी20 रन भी बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत