न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लम्बे बालों के साथ धोनी ने फिर लगाया हेलीकॉप्टर शॉट, फिटनेस संबंधी चिंताओं को कम किया

चेन्नई सुपर किंग्स के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2024 के ओपनर से पहले प्रशिक्षण सत्र में अपने प्रतिष्ठित हेलीकॉप्टर शॉट के साथ अपनी सशक्त वापसी का संकेत दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 3:19:04

लम्बे बालों के साथ धोनी ने फिर लगाया हेलीकॉप्टर शॉट, फिटनेस संबंधी चिंताओं को कम किया

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2024 के ओपनर से पहले प्रशिक्षण सत्र में अपने प्रतिष्ठित हेलीकॉप्टर शॉट के साथ अपनी सशक्त वापसी का संकेत दिया। धोनी, जो अपने लंबे बालों के साथ वापस आ गए हैं, नेट्स में शानदार लय में दिखे और उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों की खूब धुनाई की, इस दौरान CSK बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने भी महेन्द्र सिंह धोनी को बहुत करीब से देखा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL 2024 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है और वह इसे अपने लिए और देश भर में अपने बड़े प्रशंसकों के लिए यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं।

नेट्स में सीएसके के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महान विकेटकीपर बल्लेबाज को वीडियो में अपने प्रतिष्ठित हेलीकॉप्टर शॉट को लगाते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन में धोनी घुटने की चोट के कारण निचले-मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आते थे। उन्होंने पूरा सीज़न चोट के साथ खेला और सीएसके को संयुक्त रूप से पांचवें खिताब तक पहुंचाने के बाद अपने घुटने सर्जरी करवाई।

सीएसके के कप्तान ने पिछले साल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की सर्जरी कराई थी और फिर कैश-रिच लीग के लिए तैयार होने के लिए अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने हाल ही में मीडिया संवाददाताओं से कहा, “वह (घुटने की चोट से) अच्छी तरह से उबर गए हैं। वह अपने पुनर्वास कार्यक्रमों से गुजर रहे हैं, प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। मुझे यकीन है कि अगला आईपीएल शुरू होने तक वह खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।'

सीएसके 22 मार्च को चेपॉक में आईपीएल 2024 के सीज़न ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा शुरू करेगी।

उन्होंने 2 मार्च को अपना तैयारी शिविर शुरू किया, जिसमें रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी और प्रशांत सोलंकी जैसे खिलाड़ी शुरू में शिविर में शामिल हुए और बाद में अन्य खिलाड़ी भी उनके साथ शामिल हुए।

सीज़न की शुरुआत से पहले सीएसके को एक झटका लगा है। सीएसके की ओर से खेलने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके कारण उनके अंगूठे की सर्जरी हुई। इसके चलते उनका प्रतियोगिता के पहले भाग में खेलना संदिग्ध है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच के दौरान कॉनवे की उंगली में चोट लग गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल