चहल की वाइफ ने विराट कोहली को सिखाया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई धूम
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो को लेकर छाई रहती है। इस बीच उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 26 Nov 2021 11:00:18
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो को लेकर छाई रहती है। इस बीच उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को डांस सिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में चहल की पत्नी धनश्री ने विराट कोहली को हुक स्टेप सिखाने में मदद की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। RCB ने इस वीडियो की बिहाइंड द सीन क्लिप शेयर की है। वीडियो में नजर आ रहा है कि धनश्री ने किस तरह से विराट को ये स्टेप सिखाया।