न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झपकी आने की वजह से नहीं इस कारण से हुआ एक्सीडेंट! ऋषभ पंत ने बताया

श्याम शर्मा जब हाल-चाल जानने के लिए ऋषभ पंत से मिले, तो उन्होंने हादसा कैसे हुआ? इसके बारे में भी बात की। इस पर पंत ने खुलासा करते हुए कहा कि गड्ढा सामने आ गया था। उसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 4:22:10

झपकी आने की वजह से नहीं इस कारण से हुआ एक्सीडेंट! ऋषभ पंत ने बताया

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले पंत ने बताया था कि नींद की झपकी आने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। लेकिन अब जब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की टीम पंत से मिलने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंची तो ऋषभ पंत ने DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा से मिलकर नया खुलासा किया है। श्याम शर्मा ने एजेंसी को यह जानकारी दी है।

श्याम शर्मा जब हाल-चाल जानने के लिए ऋषभ पंत से मिले, तो उन्होंने हादसा कैसे हुआ? इसके बारे में भी बात की। इस पर पंत ने खुलासा करते हुए कहा कि गड्ढासामने आ गया था। उसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

दरअसल, श्याम शर्मा से पूछा गया कि पंत ने हादसे का क्या कारण बताया? इस पर डीडीसीए के डायरेक्टर ने एजेंसी को बताया, 'रात का टाइम था... वो कुछ गड्ढा सा आ गया था, उसको बचाने के चक्कर में हुआ।'

दिल्ली नहीं किया जाएगा शिफ्ट

श्याम शर्मा ने बताया कि ऋषभ पंत को फिलहाल एयरलिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। उन्हें फिलहाल दिल्ली भी शिफ्ट नहीं किया जाएगा। लिगमेंट ट्रीटमेंट के लिए यदि ऋषभ पंत को लंदन ले जाना पड़ा, तो इसका फैसला बीसीसीआई ही करेगा। ऋषभ पंत को कहीं भी शिफ्ट करने का फैसला बीसीसीआई करेगा। ऋषभ पंत को थोड़ा दर्द है, लेकिन वह अब भी मुस्कुरा रहा है। बीसीसीआई सभी डॉक्टर्स के टच में है।

वहीं, DDCA के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, 'ऋषभ पंत की जो अभी तक रिपोर्ट आई है उस हिसाब से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हमें उम्मीद है कि 2 महीने में पंत ग्राउंड में होगा। DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ऋषभ पंत से मिलने देहरादून पहुंच चुके हैं और BCCI ऋषभ पंत का बेस्ट इलाज करा रहा है।'

बता दे, हादसे के समय पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे। हादसे के बाद पंत ने बताया था कि ड्राइविंग के दौरान उन्हें नींद की झपकी आई और कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत