न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यूरिख में नहीं कर पाए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन, डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

नीरज चोपड़ा पर शायद विश्व चैंपियन बनने के केवल 4 दिन बाद डायमंड लीग में प्रतिस्पर्धा करने का तनाव था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 11:28:16

ज्यूरिख में नहीं कर पाए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन, डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा पर शायद विश्व चैंपियन बनने के केवल 4 दिन बाद डायमंड लीग में प्रतिस्पर्धा करने का तनाव था। ज्यूरिख में भारत के नीरज चोपड़ा की रात आसान नहीं रही। वह तीन राउंड में कोई मार्क हासिल नहीं कर पाए, लेकिन छठे और आखिरी राउंड में 85.71 मीटर का थ्रो करने में सफल रहे और चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च (85.86 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

जर्मनी के जूलियन वेबर करीबी मुकाबले में 85.04 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जैकब, नीरज और जूलियन 4 राउंड के बाद अंक तालिका में शीर्ष 3 स्थानों पर काबिज हैं। तीसरे राउंड के अंत तक नीरज चोपड़ा 80.79 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर थे। शीर्ष छह खिलाड़ी सितंबर के मध्य में यूजीन (Eugene) में डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में सोना जीतने वाले भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा का बेस्ट अटेम्प्ट 85.71 मीटर का रहा। जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेज्च का बेस्ट अटेम्प्ट 85.86 मीटर का रहा। इस तरह सिर्फ 15 सेंटीमीटर से पहले स्थान से चूक गए। इस टूर्नामेंट में जैकब वडलेज्च पहले तो नीरज दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, जर्मनी के जूलियन वेबर 85.04 मीटर के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरे लिए स्वस्थ रहना ज्यादा महत्वपूर्ण था। इसलिए उन्हें ज्यादा जोर लगाना उचित नहीं लगा। उन्होंने कहा कि वह महज कुछ सेंटीमीटर से पीछे रह गए। मैं यह अच्छी तरह से जानता हूं। हमें खेल में नतीजे को स्वीकार करना होगा।

दूसरा और तीसरा थ्रो रहा फाउल

नीरज ने 80.79 मीटर के थ्रो से शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे प्रयास में जैकब वाडलेज्च ने 83.46 मीटर भाला फेंका तो नीरज का दूसरा प्रयास फाउल रहा। फिर, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 84.75 मीटर भाला फेंका। इसके बाद नीरज का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा। वेबर ने तीसरा राउंड खत्म होने तक बढ़त बनाए रखी।

गोल्ड मेडल को डिफेंड करने से चूके

चौथे प्रयास में जैकब ने 85.86 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बनाई। वहीं नीरज ने भी जोर लगाया और चौथे प्रयास में 85.22 मीटर भाला फेंका। नीरज का पांचवां थ्रो फाउल रहा। आखिरी थ्रो में नीरज 85.71 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और वह महज 15 सेंटीमीटर से गोल्ड मेडल को डिफेंड करने से चूक गए। नीरज को डायमंड लीग में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

मुरली श्रीशंकर ने 7.99 मीटर की लगाई छलांग, तीसरे स्थान पर रहे

ज्यूरिख में दूसरे भारतीय, लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर 7.99 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ पांचवें स्थान पर रहे। श्रीशंकर चार स्पर्धाओं के बाद 14 अंकों के साथ डायमंड लीग की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। श्रीशंकर स्विट्जरलैंड के साइमन एहैमर (23 अंक) और विश्व चैंपियन माल्टियाडिस टेंटोग्लू (29 अंक) से पीछे हैं। टेंटोग्लू ने डायमंड लीग के ज्यूरिख लेग में 8.20 मीटर के साथ जीत हासिल की, जबकि जमैका के ताजय गेल दूसरे (8.07 मीटर) स्थान रहे।

बुडापेस्ट में स्वर्ण जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की पीठ और कंधों में था दर्द

विश्व चैंपियनशिप फाइनल के ठीक चार दिन बाद ये तीनों ज्यूरिख में थे, इसलिए उनसे बड़े थ्रो की उम्मीद करना बेमानी थी, क्योंकि वे थके हुए रहे होंगे। नीरज चोपड़ा ने कहा था कि रविवार रात बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनकी पीठ और कंधों में दर्द था। हालांकि, शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ नहीं होने के बावजूद नीरज चोपड़ा ने फिर दिखाया कि वह जरुरत पड़ने पर काम करने में सक्षम हैं।

छठे और अंतिम राउंड में, जैकब वाडलेज्च पहले स्थान पर रहे, लेकिन स्क्रैच लाइन के पास उनका पैर फिसल गया और फाउल हो गया। नीरज चोपड़ा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अंतिम राउंड में 85.71 मीटर का थ्रो किया, जो वाडलेज्च से केवल 15 सेंटीमीटर कम था। छठे और अंतिम राउंड में जूलियन वेबर ने 84.92 मीटर का थ्रो किया और तीसरे स्थान पर रहे। चौथे राउंड में वेबर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.04 मीटर का था। ज्यूरिख में दूसरे स्थान पर रहने के कारण नीरज चोपड़ा ने सात अंक हासिल किए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत