न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, वनडे रैंकिंग में बादशाहत समाप्त, आस्ट्रेलिया बना नम्बर 1

एशिया कप 2023 के बीच और वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान टीम की आईसीसी वनडे रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 12:03:28

विश्व कप से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, वनडे रैंकिंग में बादशाहत समाप्त, आस्ट्रेलिया बना नम्बर 1

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के बीच और वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान टीम की आईसीसी वनडे रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई है। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम के सिर नंबर-1 का ताज सज गया है। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले खेलते हुए महज 222 रन ही बना सकी थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को सिर्फ 40.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान की टीम 9 दिन पहले ही आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनी थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने उसे पछाड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है। हालांकि पाकिस्तान के पास अभी भी मौका है कि वह नंबर-1 का ताज हासिल कर ले। पाकिस्तान की टीम को 10 सितंबर को एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच खेलना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान अगर भारत को हराने में सफल होता है तो वह दोबारा पहले पायदान पर पहुंच जाएगा।

मार्नस लाबुशैन ने किया कमाल

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बमुश्किल जीत हासिल हुई है। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट 113 रन पर ही गंवा दिए थे। कैमरन ग्रीन के चोटिल होने के बाद मार्नस लाबुशैन बतौर कनकशन सब्स्टीट्यूट उतरे और 80 रनों की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

टेम्बा बावुमा का शतक गया बेकार

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कप्तान बावुमा के शतक की बदौलत 222 रन का स्कोर किया। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे बावुमा ने एक छोर संभाले रखा तो दूसरे छोर से विकेटों की झड़ी लगती रही। बावुमा ने 142 गेंदों में 14 चौके और एक सिक्स की मदद से 114 रनों की शानदार पारी खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत