न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करो या मरो की स्थिति में आज मैदान पर उतरेगी बांग्लादेश, मुश्किल है फाइनल में पहुंचना

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच पर भारी बारिश का साया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 2:55:09

करो या मरो की स्थिति में आज मैदान पर उतरेगी बांग्लादेश, मुश्किल है फाइनल में पहुंचना

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के तहत आज 9 सितंबर को सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ जहां श्रीलंका सुपर-4 स्टेज में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी तो वहीं बांग्लादेश के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा। क्योंकि शाकिब अल हसन के नेतृत्व वाली बांग्लादेशी टीम सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों सात विकेट से हार गई थी। अगर वह आज भी हार जाती है तो सुपर-4 से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी। ऐसे में बांग्लादेश जीत के साथ टूर्नामेंट में बने रहना चाहेगी। लेकिन, उसकी उम्मीदों पर बारिश भी पानी फेर सकती है।

दरअसल, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच पर भारी बारिश का साया है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में आज बारिश होने के 90 प्रतिशत आसार हैं। रिपोर्ट की मानें तो दिन की शुरुआत से ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ काले बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। ऐसे में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मैच प्रभावित होना तय माना जा रहा है।

श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच के लिए नहीं रिजर्व डे

श्रीलंका और बांग्लादेश का मुकाबला भारी बारिश के चलते रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में बांग्लादेश का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश ने अभी तक एक भी अंक हासिल नहीं किया है।

इस तरह बांग्लादेश पहुंच सकता है फाइनल में

बांग्लादेश का आज का मैच अगर बरिश से धुलता है तो एक ही स्थिति में वह फाइनल तक का सफर तय कर सकता है और वह ये है कि अपने अगले मुकाबले में वह भारत को हरा दे, क्योंकि उस स्थिति में बांग्लादेश के तीन अंक हो जाएंगे। हालांकि इसके साथ उन्हें अन्य टीमों की हार अथवा बारिश से मैच धुलने के लिए दुआ करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल