न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत रवाना होने से पहले बोले बाबर आजम, हमें वहाँ अपने फैंस की कमी खलेगी

भारत रवाना होने से पहले कप्तान बाबर आजम अपने मुल्क में मीडिया से मुखातिब हुए, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों के कई सवालों का जवाब दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 7:51:32

भारत रवाना होने से पहले बोले बाबर आजम, हमें वहाँ अपने फैंस की कमी खलेगी

नई दिल्ली। विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम बुधवार को भारत पहुंच जाएगी। भारत रवाना होने से पहले कप्तान बाबर आजम अपने मुल्क में मीडिया से मुखातिब हुए, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों के कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान बाबर ने पहली बार भारत में खेलने की फीलिंग्स भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने पर गर्व है। हालांकि हम पहली बार भारत में खेलेंगे, लेकिन इसका हम पर ज्यादा दबाव नहीं होगा।

भारत में खलेगी फैंस की कमी- बाबर

इस दौरान बाबर आजम ने भारत में पाकिस्तानी फैंस के नहीं होने पर थोड़ी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से भारत में पाकिस्तानी फैंस का हमें सपोर्ट नहीं मिल पाएगा, लेकिन मुझे पता है कि सोशल मीडिया पर हमें अपने फैंस का प्यार और शोर सुनाई देगा। मैंने सुना है कि भारत में भी फैंस अपना प्यार दिखाते हैं। हम वहां फैंस से भरे खचाखच स्टेडियम में खेलेंगे। मैं भारत में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मैच 3 अक्टूबर को

बता दें कि पाकिस्तानी टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 6 अक्टूबर से नीदरलैंड के खिलाफ करेगी। इससे पहले पाकिस्तानी टीम 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में और 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में ही वॉर्म अप मैच खेलेगी। पाकिस्तान का पहला मुकाबला भी हैदराबाद में ही खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम को भारत आने का वीजा सोमवार को ही मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल