न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 353 रन का लक्ष्य, जसप्रीत बुमराह ने झटके 3 विकेट, 4 बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को जीत के लिए 353 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 352 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 6:17:13

आस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 353 रन का लक्ष्य, जसप्रीत बुमराह ने झटके 3 विकेट, 4 बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी

राजकोट। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को जीत के लिए 353 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 352 रन बनाए। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर डेविड वॉर्नर ने 56, मिचेल मार्श 96, स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।

मार्नस लाबुशेन की 8वीं फिफ्टी

मार्नस लाबुशेन ने वनडे करियर की 8वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 72 रन बनाए। लाबुशेन ने 58 बॉल की पारी में 124.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके शामिल थे।

स्टीव स्मिथ 30वीं फिफ्टी जमाकर आउट, 5 हजार रन पूरे

स्टीव स्मिथ वनडे करियर की 30वीं हाफ सेंचुरी बनाकर आउट हुए। स्मिथ ने 61 बॉल पर 74 रन बनाए। उन्होंने वनडे के 5 हजार रन भी पूरे कर लिए।

वॉर्नर और मार्श की जोड़ी ने आक्रामक अंदाज में दी टीम को शुरुआत

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने डेविड वॉर्नर और मिचल मार्श की जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों ने पहले 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन ही बनाए। इसके बाद मार्श ने पारी के तीसरे ओवर में बुमराह के खिलाफ 14 रन बनाते हुए स्कोर को गति देने की शुरुआत की। चौथे ओवर में वॉर्नर ने सिराज के खिलाफ 16 रन बटोरकर दोनों छोर से प्रहार करने की शुरुआत कर दी।

डेविड वॉर्नर और मिचल मार्श की ओपनिंग जोड़ी ने 7वां ओवर खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के स्कोर को 65 रनों तक पहुंचा दिया। कंगारू टीम को नौवें ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा। वॉर्नर ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पीछे की तरफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना कैच विकेटकीपर केएल राहुल को थमा बैठे। वॉर्नर 34 गेंदों में 56 रनों की आक्रामक पारी खेलकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले 10 ओवरों का खेल खत्म होने पर 1 विकेट के नुकसान पर 90 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी।

मार्श 4 रनों से चूके शतक से, स्मिथ के साथ निभाई अहम साझेदारी

वॉर्नर के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे स्टीव स्मिथ ने मिचल मार्श ने रनों गति को धीमा नहीं पड़ने दिया। दोनों ने तेज के साथ के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए 22 ओवरों का खेल खत्म होने पर स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया था। मिचल मार्श एक छोर से लगातार भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखे हुए थे। जब सभी को लगा कि वह आज इस मैच में अपना शतक बनाने में कामयाब होंगे उसी समय कुलदीप यादव के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह अपना विकेट दे बैठे। ऑस्ट्रेलिया की टीम को 215 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा जिसमें मार्श 84 गेंदों में 96 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए जल्दी-जल्दी विकेट, रन गति पर लगा ब्रेक

मिचल मार्श का विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाजों को इस मैच में थोड़ा वापसी करने का भी मौका मिला। 242 के स्कोर पर कंगारू टीम को तीसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा जो मोहम्मद सिराज की गेंद पर 74 के निजी स्कोर पर LBW आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन बल्ले से कोई खास योगदान देने में कामयाब नहीं हो सके। 299 के स्कोर तक कंगारू टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे।

लाबुशेन और कमिंस ने संभाली पारी, पहुंचाया 350 के पार

ऑस्ट्रेलियाई टीम के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से रन गति पर भी इसका असर देखने को मिला। एक छोर पर टिके मार्नश लाबुशेन को कप्तान पैट कमिंस का साथ मिला और दोनों ने मिलकर विकेट गिरने के सिलसिले पर ब्रेक लगाया। यहां से दोनों के बीच 39 गेंदों में 46 रनों की अहम साझेदारी देखने को मिली। मार्नश लाबुशेन को 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाते हुए 72 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।

तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 352 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव ने 2 जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत