न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: पुरुष हॉकी टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया, 7 मैचों में दागे 68 गोल, उजबेकिस्तान से शुरूआत, जापान पर खत्म

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 9:05:13

Asian Games 2023: पुरुष हॉकी टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया, 7 मैचों में दागे 68 गोल, उजबेकिस्तान से शुरूआत, जापान पर खत्म

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले एशियन गेम्स में 1966, 1998 और 2014 में गोल्ड मेडल जीता था और अब 9 साल के इंतजार के बाद भारत ने फाइनल मुकाबले में पिछली चैंपियन जापान को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से हराकर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए जबकि अभिषेक, अमित रोहिदास और मनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागे। जापान के लिए एकमात्र गोल करने वाले खिलाड़ी एस तनाका रहे।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष टीम पूरी तरह से अपराजेय रही और इस टीम को किसी भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा। भारतीय टीम ने हर मैच में जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और इस मुकाबले को जीतकर अपना परचम एशिया में लहरा दिया। एशियन गेम्स में भारत के सफर की शुरुआत उजबेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ हुआ था और इस मैच में भारतीय टीम को 16-0 से जीत मिली थी। इसके बाद भारत का मैच सिंगापुर के साथ हुआ जिसमें इस टीम को 16-1 से बड़े अंतर से जीत मिली थी। लीग मैचों में भारत का सामना जापान के साथ हुआ था जिसमें भारत को 4-2 से जीत मिली थी।

पाकिस्तान के साथ हुए मैच को भी भारतीय टीम ने जीता और इस बार जीत का अंतर 10-2 रहा था। बांग्लादेश को भी भारतीय टीम ने 12-0 के बड़े अंतर से हराया और पाचों लीग मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया के साथ हुआ था और इस मैच में भी भारत को 5-3 से जीत मिली थी। इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंची जहां उसने जापान को 5-1 के मार्जिन से हराकर गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की। भारत ने कुल 7 मैच खेले जिसमें इस टीम की तरफ से 68 गोल गिए गए जबकि इस टीम ने कुल 9 गोल खाए। इससे साफ पता चलता है कि एशियन गेम्स 2023 में भारत ने किस तरह का खेल दिखाया और अपना दबदबा बनाए रखा।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन

उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया

सिंगापुर को 16-1 से हराया

जापान को 4-2 से हराया

पाकिस्तान को 10-2 से हराया

बांग्लादेश को 12-0 से हराया

सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया

फाइनल में जापान को 5-1 से हराया

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत