Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची महिला क्रिकेट टीम, गोल्ड मिलने की उम्मीद

भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 8:57:10

Asian Games 2023: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची महिला क्रिकेट टीम, गोल्ड मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय दल ने रविवार को एक साथ 5 पदक अपने झोली में डालने में सफलता प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत को एक और पदक की उम्मीद बंधाई है। उम्मीद की जा रही है कल सोमवार को भारत की झोली में क्रिकेट का महिला टीम का गोल्ड मेडल आ सकता है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक और पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब गोल्ड के लिए सोमवार 25 सितंबर को भारत की फाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत होगी। श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। सोमवार को ही कांस्य पदक यानी तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पाकिस्तान ने महज 2.5 ओवर में महज 11 के स्कोर पर पहले विकेट गंवाया। इसके बाद नियमित अंतराल पर पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे। निर्धारित 20 ओवर में पाकिस्तान की महिला टीम 75 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए शवाल जुल्फिकार सर्वाधिक 16 रन बनाए तो ओमिमा सोहेल ने 10 तो मुनीबा अली ने 13 रन की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।

श्रीलंका ने आसानी से किया रन चेज

76 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। श्रीलंका का पहला विकेट 17 रन के स्कोर पर चमारी अटापट्टू (14) के रूप गिरा। इसके बाद दूसरा विकेट 32 रन पर अनुष्का (15) के रूप में गिरा। फिर तीसरा विकेट विष्मी गुनारत्ने 35 के स्कोर पर बिना खाता खोले आउट हुईं। श्रीलंका का चौथा विकेट 70 के स्कोर पर गिरा। हर्षिता समरविक्रमा 23 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। इस तरह श्रीलंका ने छह विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology