न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: भारत ने पहले दिन जीते 2 रजत व 3 कांस्य पदक, एयर राइफल से हुई शुरूआत

एशियन गेम्स 2023 में रविवार को भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए मेडल का पंजा लगाया है। भारत ने अभी तक 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने शूटिंग और रोइंग में एक-एक सिल्वर तो रोइंग में ही 2 ब्रॉन्ज और शूटिंग में ही 1 कांस्य पदक जीता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 1:47:46

Asian Games 2023: भारत ने पहले दिन जीते 2 रजत व 3 कांस्य पदक, एयर राइफल से हुई शुरूआत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में रविवार को भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए मेडल का पंजा लगाया है। भारत ने अभी तक 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने शूटिंग और रोइंग में एक-एक सिल्वर तो रोइंग में ही 2 ब्रॉन्ज और शूटिंग में ही 1 कांस्य पदक जीता है। भारत ने एशियन गेम्स मेडल का खाता शूटिंग में सिल्वर के साथ खोला है। भारत के लिए पहला मेडल महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक के रूप में आया। ये पदक मेहुली घोष, आशी चौकसी और रमिता ने 1886 के स्कोर के साथ जीता। जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन ने अपने नाम किया।

हांगझू एशियन गेम्स में रविवार, 24 सितंबर 2023 को रोइंग में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत 3 मेडल झटके। अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने मेंस लाइटवेट डबल स्कल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला। फिर मेंस पेयर में लेख राम और बाबू लाल यादव की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके बाद मेंस टीम 8 इवेंट में सिल्वर मेडल आया।

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह के लिए राह आसान नहीं थी। अरविंद की कमर में चोट के कारण गेम्स की तैयारी प्रभावित हुई थी। लगभग एक महीने तक ट्रेनिंग नहीं कर पाए थे। इसके बाद भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और देश को सिल्वर मेडल दिलाया। भारतीय जोड़ी 6 : 28 . 18 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही। चीन के जुंजी फान और मान सुन ने 6 : 23 . 16 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उजबेकिस्तान के शखजोद नुरमातोव और सोबिरजोन सफरोलियेव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

कॉक्स 8 स्पर्धा में चीन से था कड़ा मुकाबला

पुरूषों की कॉक्स 8 स्पर्धा में भारत और चीन के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमें भारतीय टीम 5 : 43 . 01 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही। चीन ने 2.84 सेकंड से बाजी मारकर स्वर्ण पदक जीता।भारतीय टीम में नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष शामिल थे। इंडोनेशिया को कांस्य पदक मिला। जापान और उजबेकिस्तान जैसे रोइंग के धुरंधरों की टीमें पाचवें और चौथे स्थान पर रही।

बाबूलाल यादव और लेख राम की जोड़ी को मिला कांस्य पदक

कॉक्सलेस पेयर में भारत के बाबूलाल यादव और लेख राम को कांस्य पदक मिला, जिन्होंने 6 : 50 .41 सेकंड का समय निकाला। चीन ने स्वर्ण और उजबेकिस्तान ने रजत पदक जीता। भारत ने रोइंग में 33 सदस्यीय दल भेजा है। एशियन गेम्स 2023 में भारत अबतक कुल 5 मेडल जीत चुका है। 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज आ चुके हैं। बांग्लादेश को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। यानी एक मेडल क्रिकेट में भी पक्का हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत