न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: भारत ने लहराया परचम, गोल्ड मेडल के साथ पूरा किया शतक, कबड्डी में रचा इतिहास

पिछले 14 दिनों से चीन में 19वें एशियन गेम्स का जलवा पूरी दुनिया को दिखाई दे रहा है। इन खेलों में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 2023 एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 9:52:33

Asian Games 2023: भारत ने लहराया परचम, गोल्ड मेडल के साथ पूरा किया शतक, कबड्डी में रचा इतिहास

नई दिल्ली। पिछले 14 दिनों से चीन में 19वें एशियन गेम्स का जलवा पूरी दुनिया को दिखाई दे रहा है। इन खेलों में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 2023 एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। शनिवार 7 अक्टूबर 2023 को भारत की पदक संख्या 100 हो गई। महिला कबड्डी टीम ने देश के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक जीता, जो कि स्वर्ण पदक है। महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को फाइनल में हराकर भारत को 100वां मेडल दिलाया। यह टीम इंडिया का 25वां गोल्ड रहा। भारत ने फाइनल में 26-24 से जीत हासिल की। इससे पहले सिर्फ 17 साल की तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने 14वें दिन भारत का खाता खोला। उन्होंने तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच में इंडोनेशिया की फदली रतीह जिलिजाती 146-140 से हराया। इसके बाद तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कोरिया की एसओ चोवैन को 149-145 से हराया। फिर वर्ल्ड चैंपियन प्रवीण ओजस ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत गोल्ड मेडल मैच हमवतन अभिषेक वर्मा को हराया।

भारत का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इन दोनों खिलाड़ियों ने मेडल संख्या को 99वें तक पहुंचाया। भारत को सौभाग्यशाली 100वां मेडल कबड्डी में मिला। भारत के खेल इतिहास में यह केवल दूसरा ही मौका है जब किसी मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में भारत की मेडल संख्या 100 के पार पहुंची है। इससे पहले साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 101 मेडल हासिल किए थे। भारत का हांगझू में इससे आगे जाना तय है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, पुरुष कबड्डी टीम और सात्विक साईराज-चिराग शेट्टी की बैडमिंटन डबल्स टीम फाइनल मुकाबले में उतरेंगी। इन तीनों इवेंट में भारत का मेडल तय है। इसके अलावा रेसलिंग से भी कुछ और मेडल्स आने की उम्मीद है।

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल

भारत को सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में हासिल हुए हैं। छह गोल्ड, 14 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज के साथ भारतीय एथलीट्स ने 29 मेडल हासिल किए। शूटिंग भारत का दूसरा सबसे कामयाब खेल रहा जहां भारत के खाते में 22 मेडल आए। कंपाउंड तीरंदाजी में भारत का क्लीन स्वीप रहा। भारत ने पुरुष टीम इवेंट, महिला टीम इवेंट, मिक्स्ड टीम इवेंट के साथ-साथ व्यक्तिगत गोल्ड भी अपने नाम किए।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत