न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रद्द हो सकता है एशिया कप, श्रीलंका के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव!

पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। लेकिन एशिया कप पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एशिया कप पर संकट के बादल मंडराने की वजह कोरोना वायरस का नया वेरिएंट बना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 11:29:24

रद्द हो सकता है एशिया कप, श्रीलंका के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव!

पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। लेकिन एशिया कप पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एशिया कप पर संकट के बादल मंडराने की वजह कोरोना वायरस का नया वेरिएंट बना है। एशिया कप की शुरुआत से ठीक पहले मेजबान श्रीलंकाई टीम कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्रीलंकाई खिलाड़ी अविष्का फर्नान्डो और विकेटकीपर कुसला परेरा का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये खिलाड़ी एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले भी लगा है बड़ा झटका

श्रीलंका की टीम को इससे पहले भी बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर हसरंगा का एशिया कप से बाहर होना लगभग तय है। हाल ही में खेली गई लंका प्रीमियर लीग के दौरान हसरंगा चोटिल हो गए थे, हालांकि चोट के बावजूद हसरंगा ने खेलना जारी रखा और कमाल का प्रदर्शन किया। हसरंगा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के अलावा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। लेकिन अब हसरंगा की चोट गंभीर हो गई है। एक या दो दिन में हसरंगा के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी मिल सकती है।

श्रीलंका को एशिया कप मेजबानी का अधिकार भी आखिरी वक्त में ही मिला है। इस साल एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास था। लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान में टीम भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद काफी समय तक मेजबानी को लेकर विवाद चलता रहा। हालांकि बाद में पाकिस्तान के साथ श्रीलंका को मेजबानी का अधिकार दिया गया। टूर्नामेंट के पांच मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि बाकी मैचों का आयोजन श्रीलंका में होना है। टीम इंडिया पाकिस्तान की धरती पर एक भी मैच नहीं खेलेगी। फाइनल मैच भी श्रीलंका में ही खेला जाना है।

श्रीलंका ने नहीं किया है टीम का ऐलान

अविष्का फर्नान्डो पिछले सार फरवरी माह में भी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि कुसल परेरा साल 2021 के अगस्त माह में पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान, भारत, नेपाल और बांग्लादेश अपनी-अपनी वनडे टीम का ऐलान कर चुके हैं, जबकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक एशिया कप वाली वनडे टीम का ऐलान नहीं किया है। अब देखना होगा कि ये दो खिलाड़ी एशिया कप के लिए कितनी जल्दी रिकवरी करते हैं, क्योंकि दोनों श्रीलंकाई टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।

बांग्लादेश से होगा पहला मैच

एशिया कप की गत चैंपियन टीम श्रीलंका इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। जबकि इसके बाद पांच सितंबर को श्रीलंकाई टीम अफगानिस्तान का सामना करेगी। एशिया कप के ग्रुप बी में श्रीलंका को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। जबकि ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत