न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: गांगुली ने पाकिस्तान की टीम पर साधा निशाना, कहा – ‘उनके मैच से बेहतर तो मैं…’

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान की टीम पर निशाना साधा। गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान का स्तर गिर चुका है और उनका मुकाबला देखने से बेहतर अफगानिस्तान के मैच को देखना होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 1:17:10

Asia Cup 2025: गांगुली ने पाकिस्तान की टीम पर साधा निशाना, कहा – ‘उनके मैच से बेहतर तो मैं…’

Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मुकाबले को काफी रोमांचक बताया गया था, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर अब काफी गिर चुका है। उनका कहना है कि भारत विश्व की नंबर-1 टीम है, और उसकी ‘बी’ या ‘सी’ टीम भी पाकिस्तान को आसानी से हरा सकती है। गांगुली ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान का मुकाबला देखने से बेहतर तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच देखना पसंद करेंगे।

गांगुली ने जताई अपनी राय

पीटीआई से बातचीत में गांगुली ने स्पष्ट कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला अब मजेदार नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने पाकिस्तान की टीम को देखा है और उनमें अब वह गुणवत्ता नहीं है। भारत एशिया कप की बाकी टीमों और पाकिस्तान से काफी आगे है। भारत की टीम हर स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करती है।"

15 ओवरों के बाद गांगुली ने मैच देखना छोड़ा

पूर्व कप्तान ने यह भी बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच उनके लिए एकतरफा था। उन्होंने कहा, "जो कुछ हुआ, उससे मैं हैरान नहीं था। मैंने मैच के पहले 15 ओवरों के बाद ही इसे देखना बंद कर दिया और इंग्लिश प्रीमियर लीग का मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम मैनचेस्टर सिटी मैच देखना शुरू कर दिया।"

पाकिस्तान की टीम में कमी

गांगुली ने पाकिस्तान के पुराने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज की टीम में वह दम नहीं है। उन्होंने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच अब मुकाबला उतना रोमांचक नहीं है। हम पाकिस्तान को हमेशा वकार यूनिस, वसीम अकरम, सईद अनवर और जावेद मियांदाद के जमाने के हिसाब से याद करते हैं। लेकिन अब की टीम में वह करिश्मा नहीं है। ऐसा लगता है जैसे यह अब ‘चॉक और चीज’ बन चुकी है। मैं भारत को साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका या अफगानिस्तान जैसे टीमों के खिलाफ खेलते देखना पसंद करूंगा। पिछली पांच सालों में पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ावा हमेशा एकतरफा रहा है।"

सुपर-4 में टीम इंडिया की मजबूती, पाकिस्तान की मुश्किल

एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले दो मैच जीतकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ए से ओमान बाहर हो गई है। अब पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाला मैच इस ग्रुप की सुपर-4 में जाने वाली दूसरी टीम का निर्धारण करेगा। जो टीम यह मुकाबला हारेगी, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत