न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर फिर खेला जाएगा

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 चरण का 10 सितंबर को कोलंबो में होने वाला बहुप्रतीक्षित मैच यदि बारिश से प्रभावित होता है तो उसके लिए एक रिजर्व डे होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 4:49:10

Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर फिर खेला जाएगा

कोलंबो। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 चरण का 10 सितंबर को कोलंबो में होने वाला बहुप्रतीक्षित मैच यदि बारिश से प्रभावित होता है तो उसके लिए एक रिजर्व डे होगा।

एशिया कप के सुपर 4 का चौथा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला 10 सितम्बर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले मुक़ाबले की तरह यह भी रद्द हो सकता है। मैच वाले दिन बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इसको लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने बड़ा फैसला लिया है।

रिजर्व डे पर पहले दिन की आखिरी गेंद से शुरू होगा मैच

रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में 10 सितम्बर को 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में ACC ने इस मैच के लिए रिजर्व डे रखने का फैसला किया है। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल मुक़ाबले के लिए भी रिजर्व डे रखा है। एसीसी की पहली कोशिश होगी कि मैच को मूल दिन पर ही पूरा करा लिया जाए। भले ही इसके लिए ओवर्स में कटौती करनी पड़े। इसके बावजूद मैच पूरा नहीं होने की दशा में रिजर्व डे में वहीं से मैच शुरू होगा, जहां पहले दिन की आखिरी गेंद डाली गई थी।

मौसम विभाग ने कोलंबो में इस सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई है। शायद यही वजह थी कि एशिया कप के आधिकारिक मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कोलंबो से मुकाबलों को हम्बनटोटा में स्थानांतरित करने की योजना पर विचार कर रहा था। लेकिन एसीसी ने सभी हितधारकों को एक ईमेल भेजा। ईमेल में कहा गया कि मैच मूल रूप से तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो में ही खेले जाएंगे।

एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला खेला गया था वह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। पल्लेकेले में खेले गए उस मुकाबले में भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रनों पर सिमट गया था। इसके बाद भारी बारिश के चलते पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

अगर खराब मौसम के कारण पाकिस्तान बनाम भारत मैच के दौरान खेल रुक जाता है, तो मैच 11 सितंबर 2023 को वहीं से जारी रहेगा जहां से इसे निलंबित किया गया था। ऐसी स्थिति में टिकट धारकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मैच टिकट अपने पास रखें जो रिजर्व डे पर भी मान्य रहेंगे।

इसका मतलब है कि अगर भारत-पाकिस्तान मैच 11 सितंबर तक खिंचता है, तो रोहित शर्मा एंड कंपनी लगातार तीन दिनों तक खेलेगी, क्योंकि उन्हें 12 सितंबर को उसी स्थान पर श्रीलंका का सामना करना है।

बाकी मैचों के लिए रिजर्व डे की जानकारी नहीं

दिलचस्प बात यह है कि प्रतियोगिता के बाकी सुपर फोर मैचों के लिए रिजर्व डे रखने के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिसमें 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के इस चरण में भारत का आखिरी गेम भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल