न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: अफ्रीका ने तोड़ा भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, आस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर है। 5 बार की चैंपियन टीम भारत के बाद साउथ अफ्रीका से हार गई। भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी और अफ्रीका ने 134 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 11:29:17

World Cup 2023: अफ्रीका ने तोड़ा भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, आस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर है। 5 बार की चैंपियन टीम भारत के बाद साउथ अफ्रीका से हार गई। भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी और अफ्रीका ने 134 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया। पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम अंक तालिका में सिर्फ अफगानिस्तान से ऊपर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 134 रन की हार रन के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार है। अफ्रीका ने भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा कंगारू टीम 31 साल बाद वर्ल्ड कप में अपनी शुरुआती मैच हारी है।

वर्ल्ड कप में रन के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने 134 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 1983 वर्ल्ड कप में भारत ने चेल्मसफोर्ड ऑस्ट्रेलिया को 118 रन से हराया था। 1983 में ही वेस्टइंडीज ने लीड्स में 101 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 1979 में नॉटिंघम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराया था।

1992 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पहले दो मुकाबले हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड कप में अपने पहले दो मुकाबले 31 साल बाद गंवाए हैं। इससे पहले ऐसा 1992 वर्ल्ड कप में हुआ था। कंगारू टीम वर्ल्ड कप में लगातार 4 मैच हार चुकी है। 2019 में कंगारू टीम को लीग स्टेज में साउथ अफ्रीका ने 10 रन से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया था। पहली बार ऐसा हुआ है कि कंगारू टीम वर्ल्ड में 4 बार हारी है।

क्विंटन डीकॉक ने 109 रन बनाए

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 311 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डीकॉक ने 109 रन बनाए। यह लगातार उनका दूसरा शतक था। एडेन मार्करम ने 56 रन बनाए। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए।

कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो मार्नस लाबुशेन ने 46 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 27 और पैट कमिंस ने 22 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसेन, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 2-2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को अगला मैच लखनऊ में ही 16 अक्टूबर को श्रीलंका से खेलना है। साउथ अफ्रीका की टीम धर्मशाला में नीदरलैंड्स से 17 अक्टूबर को भिड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत