न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पाकिस्तान पर जीत के साथ ही धुआं-धुआं हुआ अफगानिस्तान, जश्न में लोगों ने चलाई गोलियां

इस जीत के साथ अफगानिस्तान समेत पूरा वर्ल्ड क्रिकेट खुशी से झूम उठा। यह अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में सबे बड़ी जीतों में से एक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 5:13:03

World Cup 2023: पाकिस्तान पर जीत के साथ ही धुआं-धुआं हुआ अफगानिस्तान, जश्न में लोगों ने चलाई गोलियां

विश्व कप 2023 का 22वां मुक़ाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस विश्व कप का दूसरा उलटफेर किया। अफगानी टीम ने गत चैम्पियन इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान समेत पूरा वर्ल्ड क्रिकेट खुशी से झूम उठा। यह अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में सबे बड़ी जीतों में से एक है। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान में जश्न का माहौल देखने को मिला। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में काबुल की सड़कों पर लोग जश्न मनाते हुए दना-दन गोलियां चला रहे हैं।

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, मैच खत्म होने के बाद कम से कम 15 मिनट तक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जश्न मनाते हुए गोलीबारी, जयकार और आतिशबाजी की गई। अफगानिस्तान की जीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों पड़ोसियों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध हैं।

विश्व कप में इस जीत पर तालिबान का भी रिएक्शन आया है। तालिबान से जुड़े खालिद जादरान ने एक ट्वीट में कहा है, "हमारी नेशनल क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हमने ऐसी जीत पाई, जिसे बहुत से लोगों ने असंभव कहा था। हमारी इस जीत का कुछ लोगों के लिए खास संदेश है कि हम अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे बढ़ रहे हैं। हमें देखो जरूर लेकिन, परेशान मत करो।"

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने तीन और नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक सफलता मिली।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए। पाकिस्तान के शाहीन और हसन अली को एक-एक विकेट मिले, लेकिन यह अफगानिस्तान को यादगार जीत से नहीं रोक सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत