न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचे 18 वर्षीय प्रज्ञानानंदा, नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से भिड़ेंगे

दो गेम में 1-1 से बराबरी रहने के बाद 18 वर्षीय भारतीय प्रज्ञानानंदा ने बेहद रोमांचक टाई ब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फाबियानो करूआना को पछाड़ दिया। प्रज्ञानानंदा की इस जीत पर भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी खुशी जाहिर की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 12:57:16

शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचे 18 वर्षीय प्रज्ञानानंदा, नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से भिड़ेंगे

चेन्नई। अजरबैजान में चल रहे फिडे शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सोमवार को दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया। यह मुकाबला एक टाई ब्रेक मैच रहा था। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

दो गेम में 1-1 से बराबरी रहने के बाद 18 वर्षीय भारतीय प्रज्ञानानंदा ने बेहद रोमांचक टाई ब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फाबियानो करूआना को पछाड़ दिया। प्रज्ञानानंदा की इस जीत पर भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि प्रैग (प्रज्ञानानंदा) फाइनल में पहुंच गया! उसने टाईब्रेक में फाबियानो करूआना को हराया और अब उसका सामना मैग्नस कार्लसन से होगा। क्या शानदार प्रदर्शन है! बता दें कि प्रज्ञानानंदा अब फाइनल में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से भिड़ेंगे।

खेल मंत्री ने भी किया ट्वीट

प्रज्ञानानंदा की शानदार जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह ऐतिहासिक जीत है। ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा को फिडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की बधाई। उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। चेस वर्ल्ड कप में पहुंचने वाले वह दूसरे भारतीय बन गए हैं। भारत का यंग टैलेंट लगातार छाप छोड़ रहा है।

इस जीत के साथ, प्रगनानंद ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने के लिए भी पात्रता प्राप्त कर ली, जिसके विजेता मौजूदा विश्व चैंपियन और चीन के ग्रैंड मास्‍टर लिरेन डिंग को चुनौती देंगे। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ या फीडे के नियमों के अनुसार, विश्व कप में शीर्ष तीन खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्‍वालिफाई करते हैं। भारत ने विश्व कप ओपन वर्ग में कभी भी इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालाँकि पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने पहले टूर्नामेंट जीता था लेकिन उस समय इसका प्रारूप बिल्‍कुल अलग था।

इस बार बाकू में चार भारतीय ग्रैंड मास्‍टर - प्रगनानंद, डी. गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और विदित संतोष गुजराती - ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत