न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Zomato: जून 2021 तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़ा, फिर भी शेयर में आज 9% का आया उछाल

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने वित्‍त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 6:31:53

Zomato: जून 2021 तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़ा, फिर भी शेयर में आज 9% का आया उछाल

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने वित्‍त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato का 2021 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध घाटा (Net Loss) बढ़कर 360.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले अप्रैल-जून 2021 तिमाही में कंपनी को 99.80 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी का कहा कहना है कि तमाम खर्चों में बढ़ोतरी किए जाने के कारण उसके घाटे में वृद्धि दर्ज की गई है। जुलाई 2021 में जोमैटो ने आईपीओ (Zomato IPO) पेश किया था, जिसे निवेशकों की जबरदस्‍त प्रतिक्रिया मिली। आईपीओ के बाद जोमैटो के शेयरों में लगातार बढ़ती लोगों की दिलचस्‍पी का नतीजा है कि आज यानी 11 अगस्‍त 2021 को कंपनी के शेयर में 9% का उछाल आया है। बाजार बंद होने पर Zomato का शेयर BSE में 135.80 रुपये पर बंद हुआ है।

जोमैटो ने बताया कि जून 2021 तिमाही के दौरान सबसे अधिक सकल ऑर्डर मूल्य (GOV), ऑर्डर की संख्या, लेनदेन करने वाले यूजर्स, सक्रिय रेस्‍टोरेंट्स भागीदार और सक्रिय डिस्‍ट्रीब्‍यूशन भागीदार रिकॉर्ड की गई।

पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक, जून 2021 तिमाही के दौरान परिचालन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यु 844.4 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2020 तिामही में 266 करोड़ रुपये रहा था। Zomato ने कहा कि मौजूदा वित्‍त विर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 1,259.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 383.3 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का एडजस्टेड रेवेन्यु 26% की वृद्धि के साथ 1,160 करोड़ रुपये रहा।

क्या कहते हैं विश्लेषक

बाजार के जानकारों का मानना है कि Zomato का प्रदर्शन काफी अच्‍छा है और प्रमुख मापदंडों ने मांग में सुधार के संकेत दिए हैं। ऐसे में जोमैटो का शेयर 165 रुपये का लक्ष्‍य हासिल कर सकता है। वहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में उसका शेयर 170-175 रुपये तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ को देखते हुए जोमैटो के आईपीओ को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। बता दें कि आज सुबह जोमैटो का शेयर गिरकर 123.30 रुपये पर खुला था। मंगलवार को कंपनी का शेयर 125.20 रुपये पर बंद हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर