बेंगलुरु: Zomato का डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, ऑर्डर कैंसिल करने पर महिला को मारा था पंच
बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर महिला पर हमला करने वाले डिलिवरी बॉय को पुलिस ने आ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु DCP ने इसकी पुष्टि की है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 11 Mar 2021 2:48:22
बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर महिला पर हमला करने वाले Zomato के डिलिवरी बॉय को पुलिस ने आ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु DCP ने इसकी पुष्टि की है। घटना मंगलवार रात की है। महिला का नाम हितेशा है. हितेशा का कहना है कि उन्होंने जोमैटो से दोपहर के साढ़े 3 बजे फूड ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी बॉय शाम के करीब साढ़े चार बजे तक भी नहीं आया तो उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन कर ऑर्डर कैंसिल करनी की बात कही। हितेशा ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। जिसमें वे घटना के बारे में बता रही हैं कि कैसे जोमैटो डिलिवरी बॉय ने उन पर हमला किया। पिछले 24 घंटे में इस वीडियो पर करीब 1.4 करोड़ लोग देख चुके हैं।