न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव

पुणे की लैब रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर में एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 12:18:25

कर्नाटक में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव

कर्नाटक में जीका वायरस का पहला केस मिला है। जीका वायरस से संक्रमित मरीज रायचूर में मिला है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि रायचूर की एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले में जरूरी कदम उठा रही है। मरीज को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।

पुणे की लैब रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर में एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक में जीका वायरस मिलने का यह पहला केस है। कुछ महीने पहले जीका वायरस के केस केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पाए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि इसका खुलासा तब हुआ जब डेंगू और चिकनगुनिया टेस्ट कराया गया। आमतौर पर ऐसे 10 प्रतिशत सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे जाते हैं, जिनमें से यह पॉजीटिव निकला है। हमारी सरकार इसे बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी नजर बनाए हैं। डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि हमें जीका वायरस के पहले पुष्ट केस की रिपोर्ट पुणे से एक लैब मिली है। जानकारी मिली है कि लैब में तीन सैंपल भेजे गए थे। जिनमें से 2 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हम मरीज के हेल्थ की लगातार अपडेट ले रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार सावधानी बरत रही है। रायचूर के साथ ही पड़ोसी जिलों में निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि वे किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसकी जांच करें और जीका वायरस के परीक्षण के लिए सैंपल भेजें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?