न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तबीयत खराब होने के बावजूद... संभल हिंसा मामले में पूछताछ के लिए जाने से पहले बोले जियाउर रहमान बर्क

समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क संभल हिंसा केस में एसआईटी के सामने पेश हुए, बोले- कानून पर भरोसा, जांच में देंगे पूरा सहयोग।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 12:17:33

तबीयत खराब होने के बावजूद... संभल हिंसा मामले में पूछताछ के लिए जाने से पहले बोले जियाउर रहमान बर्क

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क आज संभल में हुई हिंसा की जांच कर रही एसआईटी टीम के सामने पेश होने जा रहे हैं। एसआईटी के समक्ष उपस्थित होने से पहले उन्होंने एक प्रेस वार्ता की और कहा कि वे कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखते हैं और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। सांसद ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, इसके बावजूद वे जांच में सहयोग देने के उद्देश्य से पेश हो रहे हैं ताकि पुलिस प्रशासन को यह न लगे कि वे जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के बाद वे कोतवाली पहुंचे।

दरअसल, पिछले साल 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को आरोपी बनाया गया है। उन पर हिंसा के लिए लोगों को भड़काने का आरोप है। इसी सिलसिले में हाल ही में एसआईटी ने उन्हें नोटिस भेजा है, जिसके तहत उनसे पूछताछ की जानी है। इससे पहले, 26 मार्च को जियाउर्रहमान बर्क ने इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें जानबूझकर मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जब यह मुकदमा दर्ज हुआ और मेरा नाम इसमें गलत तरीके से शामिल किया गया, तब मैंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानसभा स्पीकर से मुलाकात की थी और इस अन्याय के खिलाफ अपनी चिंता जाहिर की थी।" बर्क ने आगे कहा कि उन्हें संविधान के तहत सुरक्षा का अधिकार है और उन्होंने न्याय प्राप्त करने के लिए हर जरूरी प्रयास किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका नाम अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटा गया है और इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से होनी चाहिए।

कानूनी लड़ाई जारी रखूंगा: जियाउर्रहमान बर्क

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, "मैं कानून में विश्वास रखता हूं और पूरी प्रक्रिया में सहयोग करता रहूंगा, लेकिन मैं अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों का मजबूती से विरोध करूंगा।" गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में बर्क को आरोपी बनाया गया है। हाल ही में, भारी पुलिस बल के साथ संभल पुलिस की एक टीम दीपा सराय स्थित उनके आवास पर नोटिस देने पहुंची थी, हालांकि उस समय बर्क दिल्ली में मौजूद थे। उधर, इस मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को विवादित स्थल पर पत्थरबाजी और फायरिंग में शामिल होने के आरोप में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जफर अली की गिरफ्तारी इसी घटना से जुड़ी है और उन पर आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्यवाही कोर्ट के निर्देशानुसार की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल