न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूटयूबर को भारी पड़ा वीडियो अपलोड़ करना, देना पड़ेगा 50 लाख का हर्जाना, मद्रास हाईकोर्ट का आदेश

अप्सरा रेड्डी की याचिका के मुताबिक, जब वह 2017 में एक पत्रिका के संपादक के रूप में काम कर रही थीं, तब प्रवीण उनके साथ एक वीडियो शूट करना चाहता था, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो प्रवीण कथित तौर पर गुस्सा हो गया और उनके बारे में अनाप-शनाप बातें करते हुए वीडियो शेयर पोस्ट करने लगा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 10:56:28

यूटयूबर को भारी पड़ा वीडियो अपलोड़ करना, देना पड़ेगा 50 लाख का हर्जाना, मद्रास हाईकोर्ट का आदेश

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने एक यूट्यूबर को ट्रांसपर्सन और AIADMK प्रवक्ता अप्सरा रेड्डी को 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। कारण, यूट्यूबर जो माइकल प्रवीण ने रेड्डी के बारे में अपमानजनक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट की थी। इसके खिलाफ अप्सरा रेड्डी ने यूट्यूबर पर मानसिक प्रताड़ना देने के लिए 1.25 करोड़ के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का केस दायर किया था।

अप्सरा रेड्डी की याचिका के मुताबिक, जब वह 2017 में एक पत्रिका के संपादक के रूप में काम कर रही थीं, तब प्रवीण उनके साथ एक वीडियो शूट करना चाहता था, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो प्रवीण कथित तौर पर गुस्सा हो गया और उनके बारे में अनाप-शनाप बातें करते हुए वीडियो शेयर पोस्ट करने लगा।

याचिका में कम से कम 10 YouTube वीडियो का जिक्र किया गया है, जिनमें प्रवीण ने अप्सरा के बारे में अपमानजनक तरीके से बात की है। इन वीडियो में वह याचिकाकर्ता के चरित्र पर सवाल उठाना और उनके सेक्स चेंज ऑपरेशन का मजाक उड़ाना शामिल है। अप्सरा ने दावा किया है कि इन अपमानजनक वीडियो के कारण उन्हें मानसिक पीड़ा और डिप्रेशन से गुजरना पड़ा, जिसके लिए उन्हें एक मनोवैज्ञानिक द्वारा परामर्श के कई सत्रों से गुजरना पड़ा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन सभी प्रताड़नाओं के चलते उन्हें अपने कई कार्यक्रमों को अचानक रद्द करना पड़ा।

वीडियो के कंटेंट को देखने के बाद कोर्ट ने माना कि इनमें की गई बातें दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक थीं, जो किसी भी व्यक्ति की गोपनीयता को प्रभावित कर रही हैं। जस्टिस एन सतीश कुमार की बेंच ने कहा कि केवल इसलिए कि किसी व्यक्ति को YouTube पर पोस्ट करने का अधिकार है तो वह दूसरों की गोपनीयता का उल्लंघन करते हुए अपनी सीमा पार नहीं कर सकता। जब इस तरह के बयान सामने आते हैं, खासकर यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर, जो किसी व्यक्ति के चरित्र, व्यवहार और निजी जीवन से छेड़छाड़ करते हैं, तो इसका उस विशेष क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। पूरा हर्जाना 1.25 करोड़ रुपये तो नहीं दिया जा सकता लेकिन प्रवीण को 50 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं कोर्ट ने Google के खिलाफ दायर केस खारिज कर दिया। कारण, YouTube पर अपलोड की गई वीडियो को गूगल द्वारा हटा दिया गया था।

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अप्सरा रेड्डी ने इंडिया टुडे से कहा, “मैं इस फैसले के लिए न्यायपालिका और अपनी बेहद दयालु कानूनी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं। ट्रांसजेंडर समुदाय अक्सर दुर्व्यवहार, हिंसा और यौन अपराधों का निशाना बनता है। यह नफरत और कटु टिप्पणी ट्रांसजेंडर समुदाय की आवास, शिक्षा, नौकरी, पारिवारिक और सामाजिक स्वीकृति और हमारी गरिमा के बुनियादी अधिकार तक पहुंच को प्रभावित करती है। जब आपके अधिकारों का उल्लंघन किया जाता है और आत्म-सम्मान को बेरहमी से कुचला जाता है, तो कभी हार न मानें। इसकी रिपोर्ट करें, न्यायपालिका पर विश्वास रखें और कानूनी प्रक्रिया से भयभीत या हतोत्साहित न हों।''

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत