न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : घर से बाहर आने के बाद शिल्पा ने इन्हें बताया विजेता, टॉप-6 के सपोर्ट में सवालों का जवाब देंगे ये सेलेब्स

हाल ही एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की ‘बिग बॉस 18’ के घर से विदाई हो गई। ग्रैंड फिनाले से सिर्फ 5 दिन पहले शिल्पा का एविक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 2:26:57

BB 18 : घर से बाहर आने के बाद शिल्पा ने इन्हें बताया विजेता, टॉप-6 के सपोर्ट में सवालों का जवाब देंगे ये सेलेब्स

हाल ही एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की ‘बिग बॉस 18’ के घर से विदाई हो गई। ग्रैंड फिनाले से सिर्फ 5 दिन पहले शिल्पा का एविक्शन हो गया। शिल्पा ने घर से बाहर आते ही कंटेस्टेंट्स के बारे में अपने विचार शेयर किए। शिल्पा ने इंटरव्यू में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के जैसे दिग्गज और लोकप्रिय चेहरों के बजाय चुम दरांग को विजेता बताया है। शिल्पा ने कहा कि चुम की पहले दिन से लेकर अब तक की जर्नी में काफी ग्रोथ हुई है। चुम दिल की बहुत साफ है, वो कुछ भी अपने मन के अंदर नहीं रखतीं। इसलिए मैं चाहती हूं कि ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी एक महिला को ही मिले।

बता दें चुम की शिल्पा के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। शिल्पा ने कहा कि ईशा सिंह टॉप 6 के योग्य नहीं थीं। ईशा के गेम में मुझे कुछ खास नहीं लगा। मेरी जगह पर ईशा को ही एविक्ट होना चाहिए था। वैसे मुझे लगा था कि ईशा, रजत दलाल और मुझमें से ही कोई एक कंटेस्टेंट बाहर होगा। रजत खुद को बहुत सीधा और क्यूट दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो अंदर से काफी मीन इंसान हैं।

उनके दिमाग में हर समय समीकरण और गणित ही चलता रहता है इसलिए मैं कभी भी दोबारा उनसे मुलाकात नहीं करना चाहूंगी। मैं रजत को समझ नहीं पाई हूं, तो मुझे लगता है कि जिस इंसान को मैं नहीं समझ पाई हूं, वो जनता कैसे समझ पाई होगी, सिर्फ डेढ़ घंटे के एपिसोड देखकर। इसलिए ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी किसी ऐसे को मिलनी चाहिए जिसे जनता सच में समझ पाई हो।

shilpa shirodkar,actress shilpa shirodkar,chum darang,karan vir mehra,vivian d sena,avinash mishra,rajat dalal,Salman Khan,shalin bhanot

‘बिग बॉस 18’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखेंगे शालीन भनोट सहित ये सितारे

‘बिग बॉस 18’ समापन की ओर है। इसका ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी यानी रविवार को होगा। इससे पहले इसमें एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। इस बार मीडिया टॉप-6 कंटेस्टेंट्स से नहीं, बल्कि इन्हें सपोर्ट करने वाले सेलेब्स से सवाल करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस’ के घर में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के लिए वोट अपील करने वाले सेलेब्स की एंट्री होगी। ये सेलेब्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी की जगह मीडिया के सवालों के जवाब देंगे।

सोशल मीडिया पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक ‘BB 18’ फाइनलिस्ट के सेलिब्रिटी सपोर्टर मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। रजत के लिए एल्विश यादव, विवियन के लिए रुबीना दिलैक, करण के लिए काम्या पंजाबी और ईशा के लिए शालीन भनोट घर के अंदर आएंगे। अभी तक चुम और अविनाश के सेलिब्रिटी सपोर्टर का नाम सामने नहीं आया है। एक बार ‘वीकेंड का वार’ में शो के होस्ट सलमान खान ने ईशा के सामने ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट शालीन भनोट का नाम लिया था। तब से माना जा रहा है कि ईशा, शालीन की गर्लफ्रेंड है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ