न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : शातिर ने रिश्तेदार बनकर किया कॉल और भेजा पेटीएम का लिंक, क्लिक करते ही बैंक अकाउंट से कटे लाख रूपये

हरियाणा के रेवाड़ी में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया हैं जहां शातिर ने रिश्तेदार बनकर कॉल किया और पेटीएम के भेजे गए लिंक पर क्लिक करवाकर बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 4:04:25

हरियाणा : शातिर ने रिश्तेदार बनकर किया कॉल और भेजा पेटीएम का लिंक, क्लिक करते ही बैंक अकाउंट से कटे लाख रूपये

हरियाणा के रेवाड़ी में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया हैं जहां शातिर ने रिश्तेदार बनकर कॉल किया और पेटीएम के भेजे गए लिंक पर क्लिक करवाकर बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए। रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां शातिर ने पीड़ित को भुआ का लड़का बनते हुए फंसाया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित नितिन का कहना है कि कॉल पर बात करने वाले ने खुद का नाम कृष्ण बताया और उसकी आवाज भी बुआ के लड़के से बिल्कुल मिलती थी, जिसकी वजह से वह उसके जाल में फंस गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 स्थित राधा स्वामी कॉलोनी निवासी नितिन कुमार के पास गुरुवार को उसकी बहन भांकली निवासी माया यादव का फोन आया था। माया ने बताया कि उसके पास बुआ के लड़के कृष्ण का फोन आया है और उसे अपने किसी दोस्त से कुछ पैसे लेने थे, लेकिन वह कोई ऑनलाइन ऐप नहीं चलाता। माया ने नितिन को उसका नंबर दे दिया। उसके बाद नितिन ने उसी नंबर पर कॉल की। ठग ने पूछा कि वह पेटीएम चलाता है। नितिन ने बताया कि वह पेटीएम के अलावा भी कई ऐप चलाता है, जिसके बाद शातिर ठग ने उसके पास एक लिंक भेजा और पूछा कि उसके पास पैसे आ गए।

उसने कहा कि यह लिंक तो पे करने के लिए है। शातिर ने दिलासा दिया कि जिससे पैसे लेने हैं, वह उसका दोस्त है। अगर कोई गड़बड़ हुई तो वह खुद देख लेगा। इस बीच नितिन ने लिंक पर क्लिक कर दिया और फिर उसके खाते से दो बार में 49999, 49999 यानी 99998 रुपए साफ हो गए। इस बीच नितिन की ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई। शाम को उसने फोन पर खाते से नकदी साफ होने का मैसेज देखा। फिर उसी नंबर पर कॉल की, लेकिन नंबर बंद मिला। नितिन ने तुरंत अपने भाई को फोन कर बुआ के लड़के कृष्ण के फोन नंबर लिए तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई, क्योंकि बुआ के लड़के कृष्ण के जो नंबर मिले, वह बिल्कुल अलग थे। उसके बाद उसने बैंक और साइबर पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत