न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : हत्याकांड के 24 घंटो में ही पुलिस ने किया कातिल का खुलासा, तमंचा भी किया बरामद

मधनापार गांव में रविवार को एक युवक का शव मिला था जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटो में ही कातिल की पहचान कर ली और वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 6:07:51

उत्तरप्रदेश : हत्याकांड के 24 घंटो में ही पुलिस ने किया कातिल का खुलासा, तमंचा भी किया बरामद

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना इलाके के मधनापार गांव में रविवार को एक युवक का शव मिला था जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटो में ही कातिल की पहचान कर ली और वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया हैं। मृतक की पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडेरूआ गांव निवासी मनीष मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई थी जिसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फरार सागर तिवारी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

जीयनपुर कोतवाली के गडेरूआ (मट्टी का पुरा) गांव निवासी मनीष मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा की रविवार को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव स्थित बाग में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पास में मिली बाइक के आधार पर मृतक की पहचान हुई। घटना के बाबत मृतक के भाई पीयूष मिश्रा ने बिलरियागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। घटना के चौबीस घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बिलरियागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनीष मिश्रा की हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रूपेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। वह थाना कंधरापुर क्षेत्र के सेहदा गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि एक लड़की से वह प्रेम करता है। उसी लड़की से मनीष भी प्रेम करता था। जिसे लेकर उसे कई बार समझाया भी था लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसके बाद उसने सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने भांजे सागर तिवारी के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात