न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिसार : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेसियों ने सचिवालय के बाहर तले पकौड़े, किया सांकेतिक प्रदर्शन

हरियाणा के हिसार में यूथ कांग्रेसियों द्वारा लघु सचिवालय के बाहर पकौड़ों की रेहड़ी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 6:21:13

हिसार : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेसियों ने सचिवालय के बाहर तले पकौड़े, किया सांकेतिक प्रदर्शन

आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया और कई तरह के आयोजन किए गए। वहीँ हरियाणा के हिसार में यूथ कांग्रेसियों द्वारा लघु सचिवालय के बाहर पकौड़ों की रेहड़ी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। इस दौरान पकौड़े तलकर राहगीरों को खिलाए गए। यह प्रदर्शन पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोड़ के नेतृत्व में किया। कृष्ण सातरोड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पकौड़े की रेहड़ी लगाना भी रोजगार है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ने अब युवाओं को पकौड़े की रेहड़ी लगाने लायक भी नहीं छोड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी के चलते युवाओं के लिए सभी रास्ते बंद होते जा रहे हैं।

कृष्ण सातरोड़ ने कहा कि आज जब हमने पकौड़े बनाने के लिए सभी जरूरी सामान जुटाया तो हमें अहसास हुआ कि अब तो पकौड़े की रेहड़ी लगाना भी सस्ता काम नहीं रहा है। पकौड़े तलने के लिए सरसों का तेल करीब 170 से 180 रुपये लीटर खरीदना पड़ा। 850 रुपये का गैस सिलिंडर जुटाना पड़ा। बेसन भी 100 रुपये किलो के पार हो चुका है। महंगाई ने आम लोगों का दम निकाल दिया है। पिछले करीब एक साल में दाम दोगुने हो चुके हैं।

यूथ कांग्रेस शहरी प्रत्याशी रोहित राड़ा सैनी ने कहा कि पक्की भर्ती तो दूर अब तो होमगार्ड की भर्ती के लिए भी लाखों रुपये लिए जा रहे हैं। दो से तीन साल पुरानी भर्तियों की परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर 1 पर पहुंच चुका है। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस आनंद जाखड़ ने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन लोगों के सामने हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज टाक माही, अरविंद बांडाहेड़ी, संदीप इन्दोरा, पवन साहु बिश्नोई, एडवोकेट विक्रम सिंघरान, एडवोकेट रमन टाक, एडवोकेट सुनील गुणावंत नंगथला, संदीप काकू और राजेश कुमार मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत