न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका एक वोट, दुनिया में भारत की साख को और बढ़ाएगा, फर्स्ट टाइम वोटर्स को पीएम मोदी ने बताई एक वोट की ताकत

आपका एक वोट और देश की विकास की दिशा दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 1:31:22

आपका एक वोट, दुनिया में भारत की साख को और बढ़ाएगा, फर्स्ट टाइम वोटर्स को पीएम मोदी ने बताई एक वोट की ताकत

नई दिल्ली। साल 2024 के आम चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी नए युवा वोटर्स को साधने पर जोर आजमाती दिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी के तहत गुरुवार 25 जनवरी, 2024 को 5000 जगहों पर फ्रेश वोटर्स (पहली बार मतदान करने वाले) से संवाद साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि आपका एक वोट देश की दिशा तय करेगा।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा, ''आपका एक वोट और देश की विकास की दिशा दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट, भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। आपका एक वोट, भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा। आपका एक वोट, डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। आपका एक वोट, भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। आपका एक वोट, भारत में पहला पैसेंजर एयरक्राफ्ट बनाएगा। आपका एक वोट, दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।''

प्रधानमंत्री ने कहा, स्थिर सरकार होती है तो देश बड़े फैसले लेता है, दशकों से लटकी हुई समस्याओं को सुलझाकर आगे बढ़ता है। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर दशकों का इंतजार खत्म किया। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने सेना के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू कर देश के पूर्व फौजियों का चार दशक का इंतजार समाप्त किया।

ये हमारी सरकार है जिसने किए यह काम

मोदी ने कहा, हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है जिसने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर देश की महिलाओं का वर्षों पुराना इंतजार खत्म किया। ये हमारी सरकार है जिसने तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम बहन-बेटियों में इंसाफ की उम्मीद बढ़ाई। ये हमारी सरकार है जिसने तीन दशकों के इंतजार के बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की। ये हमारी सरकार है जिसने एससी, एसटी, ओबीसी का हित सुरक्षित रखते हुए भी गरीब युवाओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। ये हमारी सरकार है जिसको अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी होने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहले आए दिन भ्रष्टाचार और घोटाले की खबरें हेडलाइन बनती थी। करोड़ों रुपए के घोटाले सामान्य बात थी। हमें संतोष है कि हम उस अंधकारमय स्थिति से देश को बाहर निकाल पाए। आज करप्शन की नहीं, क्रेडिबिलिटी की बात होती है। आज स्कैम की नहीं, सक्सेस स्टोरी की बात होती है।

पीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी

पीएम मोदी ने संवाद से पहले देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का मौका है। प्रधानमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई। एक ऐसा अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है। यह उन लोगों को भी मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं।’’

आपके ऊपर विकसित भारत की जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, "यह नवमतदाता को नमन करने का कार्यक्रम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आप सभी को एक जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। मैं जनता हूं आपकी उम्र में किसी भी नई शुरुआत के लिए एक्साइटमेंट होती है। वोटर लिस्ट में नाम रजिस्टर होते ही लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं। कल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। आप सबकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी। जिस तरह 1947 से पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वंत्र करने का दारोमदार था वैसे ही आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। याद रखिएगा आपका एक वोट भारत के विकास की दिशा तय करेगा। आपका एक वोट भारत में एक स्थिर सरकार बनाएगा। आपका एक वोट अपने दम पर भारत को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी