न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, परीक्षा में छोटे की जगह पहुंचा बड़ा भाई, दो गिरफ्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) शिविर में चल रही दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) शारीरिक परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ हैं जिसमें परीक्षा में छोटे की जगह बड़ा भाई पहुंच गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 6:09:10

दिल्ली पुलिस दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, परीक्षा में छोटे की जगह पहुंचा बड़ा भाई, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) शिविर में चल रही दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) शारीरिक परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ हैं जिसमें परीक्षा में छोटे की जगह बड़ा भाई पहुंच गया था। राजस्थान के अलवर निवासी एक युवक ने लिखित परीक्षा दी थी लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा देने उसका बड़ा भाई पहुंच गया। फोटो और हस्तलेखन में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके भाई की तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल बरामद किया गया है।इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों पर आईपीसी की धारा 417, 419, 420, 120-बी, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998 की धारा 3, 6, 9, 10 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश गौतम ने बताया कि दरोगा भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सुत्याना गांव के पास स्थित सीआईएसफ स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) शिविर में चल रही है। राजस्थान के अलवर निवासी अभ्यर्थी रवि कुमार ने दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी लेकिन बुधवार को उसके स्थान पर शारीरिक दक्षता परीक्षा देने उसका बड़ा भाई राहुल मीणा पहुंच गया।

अधिकारियों की टीम ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी से राहुल मीणा का हस्तलेखन मेल नहीं खा रहा था। गहनता से जांच के लिए प्रवेश पत्र के फोटोग्राफ की जांच की गई तो उसमें भी अंतर मिला। गहन पूछताछ करने पर रवि कुमार ने छोटे भाई के बदले शारीरिक परीक्षा देने आने की बात स्वीकार कर ली। अधिकारियों के सूचना देने पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक