न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : लड़की भगाने वाले युवक के भाई को पेड़ से बांध बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया 2 को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां युवकों की दबंगई देखने को मिली जिसमें लड़की भगाने वाले युवक के भाई को पेड़ से बांध बेरहमी से पिटाई की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 5:16:15

उत्तरप्रदेश : लड़की भगाने वाले युवक के भाई को पेड़ से बांध बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया 2 को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां युवकों की दबंगई देखने को मिली जिसमें लड़की भगाने वाले युवक के भाई को पेड़ से बांध बेरहमी से पिटाई की गई। इस मामले का वीडियो सिरल होने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने गांव के ही संजीव, बंटी, सोनू, ब्रजेश और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करने के बाद दो आरोपी ब्रजेश और उसके भाई सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि नामजद लोगों में सोमपाल शामिल नहीं है लेकिन पूछताछ में उसका नाम भी सामने आया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला टैंट व्यवसायी पंकज सैनी 15 जुलाई को गांव में रहने वाली दसवीं की छात्रा को भगाकर ले गया था। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी का परिवार गांव छोड़ कर रिश्तेदारी में रह रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आरोपी का मौसेरा भाई रामपुर के टांडा क्षेत्र निवासी रवि सैनी पंकज की दोनों बहनों को छोड़ने गांव गया था। वह मौसेरी बहनों को छोड़ कर वापस जा रहा था। इसी दौरान किशोरी के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने रवि को पकड़ लिया और पेड़ से रस्सी बांधकर उसे उल्टा लटका कर डंडों और बेल्टों से बुरी तरह पीटा। यही नहीं आरोपियों ने खुद ही इस वाकये की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि लड़की के परिजन उसे पकड़कर पेड़ के पास ले गए और रस्सी के सहारे उसे उलटा टांग कर पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उसकी पिटाई करते रहे और लड़की के बारे में जानकारी करने की कोशिश करते रहे। अन्य ग्रामीण भी वहां मौजूद थे और किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप